कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के रामनगर में जनसभा को संबोधित किया, केंद्र की भाजपा सरकार पर साधा निशान
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी शनिवार को उत्तराखंड के रामनगर पीरुमदारा में जनसभा को संबोधित करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कई सवाल पूछ डाले बता दें कि आज शनिवार को उत्तराखंड में प्रियंका गांधी की दो जनसभा हैं। जिसमें से पीरुमदारा में उन्होंने पहली जनसभा करी। इसके बाद वह रुड़की की जनसभा के लिए रवाना हो गईं पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के प्रचार को धार देने के लिए प्रियंका गांधी पीरुमदारा किसान इंटर कालेज के खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, कि कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे। पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है। 10 वर्षों से इनकी(भाजपा) पूर्ण सत्ता है। कहते हैं ‘400 पार’… और अधिक बहुमत चाहिए… और सत्ता चाहिए। कहते हैं कि 75 व...


