Tuesday, July 1News That Matters

Day: July 8, 2024

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बैरांगना, चमोली में भाजपा प्रत्याशी  राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरांगना, चमोली में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

उत्तराखण्ड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने जनता से आगामी 10 जुलाई को उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी  राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, बच्चों के भविष्य, क्षेत्र में नई ऊंचाइयों में ले जाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर नया रिकॉर्ड स्थापित करना है। *बैरांगना की भूमि अतिपावन है। ये पंचकेदार, बद्रीविशाल, गोपीनाथ भगवान की पावन भूमि है।*  राजेंद्र भंडारी जी ने क्षेत्र के कई कार्यों को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। देवभूमि से मोदी जी का विशेष लगाव है। बद्रीनाथ में भाजपा प्रत्याशी के जीतते ही यहां ट्रिपल इंजन लग जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश की  विकास की गारंटी दी जाती है। बीते 10 वर्षो में देश ने मोदी  की गारंटी को देखा है। आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है।...
टिहरी लेक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर स्थानीय लोगों के सुझाव लिए जाए-मुख्य सचिव राधा  रतूड़ी

टिहरी लेक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर स्थानीय लोगों के सुझाव लिए जाए-मुख्य सचिव राधा  रतूड़ी

उत्तराखण्ड, देहरादून
मुख्य सचिव राधा  रतूड़ी ने टिहरी झील तथा इसके कैचमेंट एरिया के सम्पूर्ण विकास हेतु एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक ) की गाइडलाइन्स के अनुसार तैयार डीपीआर पर कार्य करने के साथ ही इस तरह के प्रोजेक्ट में सभी स्टेकहोल्डर्स विशेषकर स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उनके सुझाव लेने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने निर्देश दिए कि राज्य में संचालित पर्यटन विकास से सम्बन्धित सभी प्रोजेक्ट में स्थानीय आमजन की ऑनरशिप एवं भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट में हितधारकों एवं स्थानीय लोगों के साथ विचार विमर्श करने व सुझाव लेने की संस्कृति अपनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि पर्यटन विकास के सभी प्रोजेक्ट में पर्यावरणीय हितों का विशेष ध्यान रखा जाए। विशेषरूप से पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन विकास की गतिविधियों में सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट को शीर्ष प...
बीजेपी के पूर्व विधायक ने लगाई कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप

बीजेपी के पूर्व विधायक ने लगाई कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप

उत्तराखण्ड, देहरादून, राजनीतिक
बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस के किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राजधानी देहरादून के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व विधायक ने कहा की कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ अपने विधायक के विशेषाधिकार का वह दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके संदर्भ में उन्होंने कहा कि 9 फरवरी 2018 को किच्छा में एक दलित लड़की द्वारा थाने में रेप का केस दर्ज कराया जाता है पुलिस पुलिस दोषी को हिरासत में लेकर जेल भेजती है। कुछ दिन बाद दोषी जमानत पर बाहर आता है और पीड़ित परिवार पर केस समाप्त करने के लिए लगातार दबाव बनाते रहता है पीड़िता के परिवार द्वारा उसकी बात नहीं मानने पर लगातार लड़की को परेशान किया जाता है जिससे आजीज आकर लड़की 21 जून 2023 को आत्महत्या कर लेती है और अपने आत्महत्या के नोट में उन सारे व्यक्तियों का नाम उजागर करती है। आत्महत्या के बाद किच्छा विधायक द्वारा लगातार ...