Tuesday, July 1News That Matters

Day: September 3, 2024

सीएम धामी ने ली बीजेपी की सदस्यता, कहा- उत्तराखंड में पहले भाजपा सदस्य के रूप में सदस्यता लेने से हूं खुश

सीएम धामी ने ली बीजेपी की सदस्यता, कहा- उत्तराखंड में पहले भाजपा सदस्य के रूप में सदस्यता लेने से हूं खुश

उत्तराखण्ड
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा की सदस्यता ली। सीएम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई। सीएम धामी ने आज बीजेपी के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी के साथ ही संगठन महामंत्री अजय कुमार को सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सतपाल महाराज ने भी भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने के बाद सीएम धामी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वोउत्तराखंड में पहले भाजपा सदस्य के रूप में सदस्यता लेने से खुश हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी ही नहीं भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी भी है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी के मूल्य से संचालित होती है। करोड़ों लोगों भाजपा की सदस्यता लेंगे जो पार्टी के सदस्य होंगे...
नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी

नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी

उत्तराखण्ड
CHAMOLI: चमोली जिले के नंदानगर में एक मुस्लिम नाई द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद लोगों का प्रदर्शन जारी है। इसे देखते हुए एसडीएम ने इलाके में धारा 163 लगा दी है। इस दौरान बाजार पूर्ण रूप से बंद रख जाएगा और लोगों को कहीं भी समूह में खड़े नहीं होने दिया जाएगा। बता दें कि नंदानगर में नाई का काम करने वाले आरिफ ने एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे करके छेड़छाड़ का प्रयास किया। किशोरी ने जब ये बात अपने परिजनो को बताई तो सभी स्थानीय लोग एकजुट हो गए। बाजार बंद रखे गए। घटना के विरोध में 1 और 2 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। रविवार देर रात आरोपी आरिफ को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार किया गया था। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। उसकी तो गिरफ्तारी हो गई लेकिन आरोपी की मदद करने वाल...
कानून व्यवस्था को लेकर सख्त हुए सीएम धामी,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कानून व्यवस्था को लेकर सख्त हुए सीएम धामी,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों एवं बीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिदेशक सहित आयुक्तों, उपपुलिस महानिरीक्षको, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुश्त, दुरूस्त बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के सख्त निर्देश दिये। प्रदेश में ज्वेलरी दुकानों पर डकैती सहित अन्य अपराधों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये अधिकारियों का आपसी समन्वय बनाने, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण, इंटेलिजेंश व्यवस्था को प्रभावी बनाये जाने, रात्रि पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने पर ध्यान देने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को किसी भी आपराधिक घटना को...