
1094 जूनियर इंजीनियर को मिले नियुक्ति पत्र, धामी सरकार में 17 हजार लोगों को मिला रोजगार
DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने चयनित जेई को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद किया। योगेश कड़ाकोटी ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता आयी है। राज्य सरकार द्वारा जिस तेजी से भर्ती प्रक्रियाएं पूर्ण की जा रही हैं, इससे युवाओं में नई आशा जगी है। संदीप उनियाल ने कहा कि उन्होंने 2014 में डिप्लोमा किया था और वे 2019 से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद और भर्ती परीक्...