Tuesday, July 1News That Matters

Month: September 2024

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ या RSS की शाखाओं में सरकारी कर्मचारी हो सकेंगे शामिल उत्तराखंड सरकार हटाई रोक आदेश हुए जारी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ या RSS की शाखाओं में सरकारी कर्मचारी हो सकेंगे शामिल उत्तराखंड सरकार हटाई रोक आदेश हुए जारी

उत्तराखण्ड
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ या RSS की शाखाओं में सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने संबंधी प्रतिबंध अब उत्तराखंड में हटा दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के जारी होने के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की शाखाओं में शामिल होने पर अब कोई रोक नहीं रह गयी है राज्य के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन के दफ्तर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि किसी भी राजकीय कार्मिक द्वारा आरएसएस की शाखा और अन्य सांस्कृतिक या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने को उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली का उल्लंघन नहीं माना जाएगा। इस आदेश के जारी होने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की शाखाओं में शामिल होने का रास्ता खुल गया है। आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने आरएसएस की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के भाग लेने पर लगे प्रतिबंध को 58 साल बाद हटा दिया था। हरिया...
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

उत्तराखण्ड
विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षक वास्तव सम्मान के अधिकारी हैं। – राज्यपाल वर्तमान समय में गुणवत्तापरक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही नवीन टेक्नोलॉजी को अपनाना जरूरी है। – राज्यपाल शिक्षकों ने समाज में ज्ञान का संचार एवं अपने अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन को आकार देने का कार्य किया है – मुख्यमंत्री राज्य के विकास और नौनिहालों के भविष्य को बनाने में राज्य सरकार शिक्षकों की हर संभव मदद करेगी। – शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2023 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों के लिए चयनित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में वर...
बड़े स्तर पर IAS अफसरों का तबादला, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के डीएम बदले गए

बड़े स्तर पर IAS अफसरों का तबादला, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के डीएम बदले गए

उत्तराखण्ड
DEHRADUN: बुधवार देर रात उत्तराखंड प्रशासन में व्यापक फेरबदल देखा गया। शासन ने 32 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री के सचिवों से लेकर जिलों के डीएम तक अधर उधर किए गए हैं। कुछ अधिकारियों का बोझ कम किया गया है तो कुछ का रुतबा बढ़ाया गया है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है, उकी जगह सुरेंद्र नारायण पांडे को राजस्व विभाग दिया गया है। एल एल फेनई से अल्पसंख्यक कल्याण और अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की जिम्मेदारी वापस ली गई है। आर मीनाक्षी सुंदरम से श्रम के साथ सचिव मुख्यमंत्री और कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी वापस ली गई है। विनय शंकर पांडे से एमडी सिडकुल,खादी ग्रामोद्योग, और आयुक्त उद्योग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। सी रवि शंकर से यूकाडा की जिम्मेदारी वापस ली गई है। शैलेश बगौली से उच्च शिक्षा वापस लेते हुए रविनाथ ...
सीएम धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

सीएम धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

उत्तराखण्ड
DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने और शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों से जुड़ी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जरूरतमंद लोगों को पुलिस की सहायता तत्काल मिले। मुख्यमंत्री ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेमोग्रेफी चेंज, धर्मान्तरण, लव जिहाद के प्रकरणों पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य का शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। अपराधियों को पक...
मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस कोर्ट करेगी 19 अक्टूबर को करेगी फैसला, कैबिनेट के पाले में गेंद

मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस कोर्ट करेगी 19 अक्टूबर को करेगी फैसला, कैबिनेट के पाले में गेंद

उत्तराखण्ड
DEHRADUN:  उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विजिलेंस कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जोशी के खिलाफ सरकार से फैसला लेने को कहा है। जोशी पर मुकदमा दर्ज होगा या नहीं इसके लिए कोर्ट ने 19 अक्तूबर की तारीख तय की है। विजिलेंस कोर्ट को मामले में मंत्री परिषद के फैसले का इंतजार है। गौरतलब है कि अधिवक्ता विकेश नेगी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। नेगी ने इस संबंध में कोर्ट को (सीआरपीसी 156(3) के तहत) प्रार्थनापत्र देकर विजिलेंस में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इस पर स्पेशल विजिलेंस जज मनीष मिश्रा की कोर्ट ने विजिलेंस से आख्या मांगी थी। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। विजिलेंस ने अपनी आख्या के साथ एक पत्र भी कोर्ट में प्रस्तुत किया। आठ जुलाई 2024 का यह पत्र कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से विजिले...
भाजपा नेता पर पीड़ित महिला का एक और गंभीर आरोप, बेटी से भी छेड़छाड़ करता था मुकेश बोरा, गिरफ्तारी न हुई तो आत्मदाह करूंगी

भाजपा नेता पर पीड़ित महिला का एक और गंभीर आरोप, बेटी से भी छेड़छाड़ करता था मुकेश बोरा, गिरफ्तारी न हुई तो आत्मदाह करूंगी

उत्तराखण्ड
NAINITAL: भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला कर्मी ने आत्मदाह की धमकी दी है। महिला का आरोप है कि मुकेश बोरा ने मेरे साथ दुष्कर्म के अलावा मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। पीड़िता का कहना है कि मैंने सारे सबूत पुलिस को दिए हैं। अगर 24 घंटे के भीतर मुकेश बोरा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगी। पीड़िता ने पुलिस-प्रशासन पर आरोपी मुकेश बोरा के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ-साथ उसकी बेटी पर भी बुरी नजर डाली है। बेटी से छेड़खानी के साथ आरोपी ने उसे घर से उठाने की धमकी भी दी। बेटी ने जब ये बात मां को बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद महिला ने बेटी की खातिर पुलिस से गुहार लगाई। जांच के दौरान जांच अधिकारी को तमाम स्थानों से साक्ष्य भी उपलब्ध करा दिए ...
सीएम धामी ने ली बीजेपी की सदस्यता, कहा- उत्तराखंड में पहले भाजपा सदस्य के रूप में सदस्यता लेने से हूं खुश

सीएम धामी ने ली बीजेपी की सदस्यता, कहा- उत्तराखंड में पहले भाजपा सदस्य के रूप में सदस्यता लेने से हूं खुश

उत्तराखण्ड
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा की सदस्यता ली। सीएम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई। सीएम धामी ने आज बीजेपी के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी के साथ ही संगठन महामंत्री अजय कुमार को सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सतपाल महाराज ने भी भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने के बाद सीएम धामी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वोउत्तराखंड में पहले भाजपा सदस्य के रूप में सदस्यता लेने से खुश हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी ही नहीं भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी भी है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी के मूल्य से संचालित होती है। करोड़ों लोगों भाजपा की सदस्यता लेंगे जो पार्टी के सदस्य होंगे...
नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी

नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी

उत्तराखण्ड
CHAMOLI: चमोली जिले के नंदानगर में एक मुस्लिम नाई द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद लोगों का प्रदर्शन जारी है। इसे देखते हुए एसडीएम ने इलाके में धारा 163 लगा दी है। इस दौरान बाजार पूर्ण रूप से बंद रख जाएगा और लोगों को कहीं भी समूह में खड़े नहीं होने दिया जाएगा। बता दें कि नंदानगर में नाई का काम करने वाले आरिफ ने एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे करके छेड़छाड़ का प्रयास किया। किशोरी ने जब ये बात अपने परिजनो को बताई तो सभी स्थानीय लोग एकजुट हो गए। बाजार बंद रखे गए। घटना के विरोध में 1 और 2 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। रविवार देर रात आरोपी आरिफ को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार किया गया था। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। उसकी तो गिरफ्तारी हो गई लेकिन आरोपी की मदद करने वाल...
कानून व्यवस्था को लेकर सख्त हुए सीएम धामी,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कानून व्यवस्था को लेकर सख्त हुए सीएम धामी,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों एवं बीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिदेशक सहित आयुक्तों, उपपुलिस महानिरीक्षको, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुश्त, दुरूस्त बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के सख्त निर्देश दिये। प्रदेश में ज्वेलरी दुकानों पर डकैती सहित अन्य अपराधों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये अधिकारियों का आपसी समन्वय बनाने, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण, इंटेलिजेंश व्यवस्था को प्रभावी बनाये जाने, रात्रि पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने पर ध्यान देने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को किसी भी आपराधिक घटना को...
राज्य आंदोलनकारियों के सपनो के अनुरूप विकसित उत्तराखंड बनाना हमारा लक्ष्य- मुख्यमंत्री

राज्य आंदोलनकारियों के सपनो के अनुरूप विकसित उत्तराखंड बनाना हमारा लक्ष्य- मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित शहीद स्थल पर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यर्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप विकसित उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य है। हमारे बेहतर भविष्य के लिये इन महान आत्माओं ने अपना वर्तमान और भविष्य दोनों कुर्बान किया है, उत्तराखण्ड की जनता इन वीरों की सदैव ऋणी रहेगी। उन्होंने कहा कि इन महान लोगों ने स्वयं का बलिदान इसीलिए दिया था कि उत्तराखंड अलग राज्य बनकर ही सच्चे अर्थो में उनके सपनों को पूरा कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं एक आंदोलनकारी होने के नाते आंदोलनकारियों के परिवार की पीड़ा समझ सकते है। खटीमा गोलीकांड को याद कर आज भी खटीमा वासियों सहित पूरे उत्तरखण्ड के लोगों का दिल सहम जाता है। पृथक राज्य निर्माण के लिए सबसे पहली शहादत...