Tuesday, July 1News That Matters

Day: November 24, 2024

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने मारी बाजी ,बाबा का मिला आशीर्वाद

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने मारी बाजी ,बाबा का मिला आशीर्वाद

उत्तराखण्ड
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव में 5,623 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। आशा नौटियाल को कुल 23,814 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मनोज रावत को 18,191 मत प्राप्त हुए। यह जीत भाजपा के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, खासकर तब जब पार्टी ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और चार मंत्रियों समेत भाजपा संगठन ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। महिला प्रतिनिधित्व का सिलसिला जारी केदारनाथ सीट पर महिला उम्मीदवारों का वर्चस्व एक बार फिर कायम रहा। वर्ष 2002 और 2007 में भी आशा नौटियाल इस सीट से विजयी रहीं थीं। हालांकि, 2012 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जब कांग्रेस की शैला रानी रावत ने जीत दर्ज की। 2022 में शैला रानी ने फिर इस सीट पर...
जनता के लिए खुलेगा देहरादून के राजपुर रोड स्थित ‘राष्ट्रपति आशियाना’

जनता के लिए खुलेगा देहरादून के राजपुर रोड स्थित ‘राष्ट्रपति आशियाना’

उत्तराखण्ड
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित एतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आगामी अप्रैल माह से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने देहरादून पहुंच, राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर, आशियाना में जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर अब देहरादून स्थित 186 साल पुराने, राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। 21 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस परिसर का इस्तेमाल अभी राष्ट्रपति बाडीगॉर्ड (पीबीजी) द्वारा किया जा रहा है। परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले आवश्यक तैयारी के लिए शनिवार को आशियाना परिसर में राष्ट्रपति सचिवालय में अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने उच्च स्तरीय बैठक मे उत्तराखंड सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। तय किया गया कि आम ल...