Tuesday, July 1News That Matters

Day: June 8, 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिव्यांग युवक को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, कहा – जरूरतमंदों की सेवा है मेरी प्रतिबद्धता

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिव्यांग युवक को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, कहा – जरूरतमंदों की सेवा है मेरी प्रतिबद्धता

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में नीलकंठ विहार निवासी दिव्यांग यश नेगी को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर प्रदान की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि यश नेगी लंबे समय से व्हीलचेयर की आवश्यकता महसूस कर रहे थे, जिसे देखते हुए व्यक्तिगत स्तर पर यह सहयोग किया गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" के संकल्प के तहत प्रदेश सरकार दिव्यांगजन सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता भी है। मंत्री जोशी ने यश को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर ज्योति कोटिया, भावना चौधरी, रामचंद्...
धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा 2025 में इस बार न सिर्फ श्रद्धालुओं की आस्था को बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा के दौरान संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशन में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं की ऐसी प्रभावशाली व्यवस्था की है, जिसके तहत अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) की जा चुकी है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि चारधाम यात्रा में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में वृद्ध, हृदय व सांस रोगियों के अलावा पहाड़ी क्षेत्र में पहली बार आने वाले लोग भी होते हैं। इनके लिए ऊंचाई, ठंड और ऑक्सीजन...