Tuesday, August 12News That Matters

Day: August 12, 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शासकीय आवास पर लहराया तिरंगा, जुड़े ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से”

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शासकीय आवास पर लहराया तिरंगा, जुड़े ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हर_घर_तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़कर 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आव्हान भी किया। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी आह्वान पर विगत तीन वर्षों से हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम को जन-जन के मन में जागृत करते हुए एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा राष्ट्रध्वज 'तिरंगा' भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, जो हर भारतीय के आत्मगौरव और स्वाभिमान की पहचान भी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियान में पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ भाग लें तथा अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएँ। इस अवसर ...
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में बारिश को लेकर उत्तराखंड मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलो में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। पिछले दिनों भी राज्य में बारी बारिश ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने चेतावनी दे डाली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का जोर रहेगा। इसके साथ ही कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारशि के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इन जिलों में अभी तक नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, टिहरी पौड़ी, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग जिले से आदेश सामने आया है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यहां भी भारी बारिश की संभावना जताई है...