Friday, October 31News That Matters

Day: September 13, 2025

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा दून अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी उनकी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा दून अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी उनकी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार संध्या को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार की गुणवत्ता तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाररत विभिन्न मरीजों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में पूछा। मरीजों और उनके परिजनों से संवाद के माध्यम से मुख्यमंत्री ने चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को प्रत्यक्ष रूप से समझा तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद वेटिंग एरिया (प्रतीक्षालय) में तिमारदारों के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए...
मंत्री  सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में महिला किसानों को प्राथमिकता

मंत्री  सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में महिला किसानों को प्राथमिकता

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए नई गन्ना आपूर्ति एवं सट्टा नीति जारी की है। इस नीति में गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।  सौरभ बहुगुणा के कुशल मार्गदर्शन में तैयार की गई इस नीति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार महिला किसानों को प्राथमिकता दी गई है। ​गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त,  त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों को पारदर्शिता के साथ समय पर पर्चियाँ उपलब्ध कराना और उनके गन्ने का भुगतान सुनिश्चित करना है। इससे प्रदेश में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। ​नीति की प्रमुख विशेषताएँ ​महिला सशक्तिकरण: महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें पेराई सत्र की शुरुआत से ही 20% की प्राथमिकता के साथ गन्न...