Wednesday, November 12News That Matters

Day: November 5, 2025

मुख्यमंत्री ने किया प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ ,प्रवासी उत्तराखंडी हैं देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर- मुख्यमंत्री ,“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है राज्य -मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ ,प्रवासी उत्तराखंडी हैं देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर- मुख्यमंत्री ,“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है राज्य -मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दून विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना के रजत रजत जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदाओं में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट का मौन भी रखा गया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विशिष्ट लोक संस्कृति, भाषा और बोली में झलकने वाली आत्मीयता हमें विश्वभर में जोड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी जहां भी रहते हैं, अपने साथ देवभूमि की संस्कृति और अपनी मिट्टी की सुगंध लेकर चलते हैं। राज्य सरकार ने प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन इसी उद्दे...
अलकनंदा में डुबकी के दौरान महिला और युवक लापता

अलकनंदा में डुबकी के दौरान महिला और युवक लापता

उत्तराखंड
अलकनंदा में डुबकी के दौरान महिला और युवक लापता नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि आखिर वे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी बातचीत को लेकर इनकार क्यों कर रहे हैं। पार्टी ने कहा कि अगर भारत-अमेरिका संबंध मजबूत हैं, तो इस संवाद को छिपाने की क्या जरूरत है। कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि विदेशी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के रिश्तों को लेकर पारदर्शिता जरूरी है, क्योंकि यह केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि देश की कूटनीति से जुड़ा विषय है। पार्टी ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट बयान देने की मांग की है, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके।...
अलकनंदा में डुबकी के दौरान महिला और युवक लापता

अलकनंदा में डुबकी के दौरान महिला और युवक लापता

उत्तराखंड
  अलकनंदा में डुबकी के दौरान महिला और युवक लापता श्रीनगर (गढ़वाल)। गढ़वाल में आज अलकनंदा नदी में डुबकी लगाने गए एक युवक और एक महिला के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब दोनों नदी में स्नान के लिए उतरे थे और तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस ने बताया कि लापता दोनों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल नदी किनारे खोज अभियान जारी है।...
उत्तराखण्ड विधानसभा बनी देश की पहली संवैधानिक संस्था, जिसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान का किया औपचारिक अभिनंदन,राज्य स्थापना की रजत जयंती के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक वक्तव्य

उत्तराखण्ड विधानसभा बनी देश की पहली संवैधानिक संस्था, जिसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान का किया औपचारिक अभिनंदन,राज्य स्थापना की रजत जयंती के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक वक्तव्य

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देवभूमि उत्तराखण्ड की विधानसभा ने आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया, जब राज्य की स्थापना की रजत जयंती (25 वर्ष पूर्ण होने) के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संगठन के देश निर्माण में योगदान की औपचारिक सराहना की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड विधानसभा देश की पहली संवैधानिक संस्था बन गई जिसने संघ के राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक जागरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में दिए योगदान को सदन में आधिकारिक रूप से मान्यता दी। मुख्यमंत्री धामी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी सौ वर्षों की तपोमय यात्रा के माध्यम से भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान, सामाजिक समरसता, आत्मगौरव और राष्ट्रनिष्ठ सेवा की ऐसी दिव्य धारा प्रवाहित की है जिसने देश के कोने-कोने में राष्ट्रीय चेतना की अखंड ज्योति प्रज्वलित की।” उन्होंने क...