Saturday, January 10News That Matters

Day: December 29, 2025

आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। जनपद के रायपुर ब्लॉक में विगत 15 सितम्बर को बादल फटने और अतिवृष्टि से हुई तबाही के प्रभावितों को राहत पहुँचाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से चिन्हित 48 आपदा प्रभावित परिवारों को कुल ₹17 लाख की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। ​जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि सितम्बर माह की आपदा के दौरान जिला प्रशासन ने SDRF मानकों के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई थी। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप प्रभावितों की मदद के लिए जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाएं निरंतर प्रयासरत हैं। वेस्ट वॉरियर्स जैसी संस्थाओं का आगे बढ़कर मानवीय मूल्यों के साथ सहयोग करना अत्यंत सराहनीय है।" उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह संसाधनों के समन्वय से जनमानस की सहायता जारी...
राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹ 12 करोड़ 89 लाख 85 हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित की। मुख्यमंत्री ने राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया, जिससे श्रमिकों को योजनाओं से संबंधित जानकारी, पंजीकरण तथा अन्य सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों की हर समस्या का निस्तारण किया जा रहा है। श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनके माध्यम से उन्हें आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण तथा सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता ,एंजेल चकमा के हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता ,एंजेल चकमा के हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की पिता  तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर, एंजेल की हत्या पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि, इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है, ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने  तरुण चकमा से कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दु:खी हैं। इस स्थिति में परिवार के दु:ख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होने कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही क...