Thursday, February 12News That Matters

Day: February 12, 2026

छात्रवृत्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन में तेजी, CDO अभिनव शाह ने 16 फरवरी तक 100% जांच के दिए निर्देश

छात्रवृत्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन में तेजी, CDO अभिनव शाह ने 16 फरवरी तक 100% जांच के दिए निर्देश

उत्तराखंड
छात्रवृत्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन में तेजी, CDO अभिनव शाह ने 16 फरवरी तक 100% जांच के दिए निर्देश देहरादून में वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन की प्रगति को लेकर आज मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सत्यापन कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और गंभीरता से पूरा किया जाए, ताकि किसी भी पात्र छात्र-छात्रा को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।   सीडीओ श्री शाह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवशेष 18 विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का 16 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सत्यापन में लापरवाही या देरी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकार...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली,अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही के आदेश

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली,अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही के आदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  धामी ने सख्त शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय बैठक ले रहे थे । मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में कानून का भय स्थापित हो और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि पुलिस पूरी सक्रियता, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करे। थानों और चौकियों...
सिटी फॉरेस्ट पार्क की भांति सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में बनेगा आधुनिक पार्क,मुख्यसचिव के समक्ष किया गया पार्क के लेआउट का प्रस्तुतिकरण

सिटी फॉरेस्ट पार्क की भांति सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में बनेगा आधुनिक पार्क,मुख्यसचिव के समक्ष किया गया पार्क के लेआउट का प्रस्तुतिकरण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यसचिव  आनंद वर्द्धन ने सहस्त्रधारा रोड़ स्थित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड को आधुनिक सुविधाओं युक्त पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश एमडीडीए को दिये हैं। उन्होंने इस पार्क को सिटी पार्क की भांति विकसित करने को भी कहा है। बुधवार को सचिवालय में सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पार्क के निर्माण से संबंधित प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए मुख्य सचिव ने नगर निगम आयुक्त नमामि बंसल को ट्रेंचिंग ग्राउण्ड से यथाशीघ्र कचरे के निस्तारण के भी निर्देश दिये। बैठक में सचिव शहरी विकास नितेश झा भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी तथा बढ़ते यातायात दबाव आदि के मध्य शहर में आधुनिक पार्कों की नितांत जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस पार्क में ओपन जिम, जॉगिंग ट्रेक, साईकिल ट्रेक, मल्टीपरपज हॉल, बॉलीबाल व बैडमिंटन कोर्ट कैफेटेरिया, ओपन थियेटर, योगा मेडिटेशन आदि की व्यवस्था की जाए। उन्...