Sunday, August 3News That Matters

देर रात देहरादून में अंधड़ और बारिश, आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज !

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के बाद बीते दो दिन से रुक-रुककर वर्षा-बर्फबारी का क्रम बना हुआ था। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ से दुश्वारियां बढ़ गईं। जगह-जगह पेड़ व विद्युत पोल गिरने से बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित रहा।

उधर, चारधाम में जोरदार बर्फबारी के बाद यात्रा की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

गुरुवार रात शुरू हुआ गरज के साथ बौछारों का दौर

दून में गुरुवार रात को गरज के साथ बौछारों का दौर शुरू हुआ। मध्यरात्रि अचानक तेज हवाओं साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में देर चले रात अंधड़ से खासी परेशानी हुई।

फायर स्टेशन देहरादून को गुरुवार रात करीब 11 बजे से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक पेड़ व विद्युत पोल गिरने की कुल 15 सूचनाएं मिलीं। जिस पर जिला अग्निशमन अधिकारी सुनील तिवारी ने चार टीमें गठित कर रवाना कीं।

फायर फाइटर की टीम ने प्रेमनगर चौक, मुख्यमंत्री आवास, कुठाल गेट, मालसी, मैक्स अस्पताल, जाखन, राजपुर रोड, विधानसभा रेलवे फाटक के पास, डिफेंस कालोनी, सर्कुलर रोड नियर डालनवाला आदि क्षेत्रों में सड़क पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाया।

अंधड़ में पेड़ गिरने से यातायात घंटों बाधित रहा। जबकि, कुछ स्थानों पर पेड़ के कारण विद्युत लाइन व पोल क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में रातभर बत्ती गुल रही। हालांकि, शुक्रवार सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू कर दी गई। मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम के बदले मिजाज से ज्यादातर क्षेत्रों में पारा सामान्य से नीचे रिकार्ड किया गया।

मैदानों में चटख धूप, पहाड़ों में वर्षा के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। जबकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 32.0, 16.2
  • ऊधमसिंह नगर, 33.0, 19.4
  • मुक्तेश्वर, 21.2, 7.0
  • नई टिहरी, 20.2, 6.3

नैनीताल में झमाझम वर्षा, भवाली में ओलावृष्टि

सरोवर नगरी में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल डाली और वर्षा शुरू हो गई। इससे नगर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां गुरुवार रात भी वर्षा हुई थी। उधर भवाली क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। नैनीताल में शुक्रवार सुबह बादलों के बीच सर्द हवाएं चलती रही, फिर धूप निकल आई।

दोपहर बाद एकाएक घने बादल छा गए और शाम करीब चार बजे से पानी बरसने लगा। करीब 20 मिनट तक वर्षा हुई। उधर वीकेंड पर पर्यटकों की आवक एकाएक बढ़ गयी है। पर्यटक वाहनों की भीड़ से शहर में जाम भी लगा। जिसे हटाने के लिए पुलिस को अतिरिक्त प्रयास करने पड़े। यहां ईद के बाद बंपर सीजन की उम्मीद कारोबारी कर रहे हैं, इसे लेकर होटलों में तैयारियां की जा रही हैं।

इस बीच शुक्रवार को भी शहर के पर्यटन स्थलों में रौनक रही। चिड़ियाघर के लिए शटल सेवा में जाने के लिए पर्यटकों की लंबी कतार लगी रही तो झील में नौकायन के लिए भी पर्यटकों का तांता लगा रहा। उधर, भवाली नगर में पिछले कुछ हफ़्तों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी लेकिन शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला।

यहां दोपहर बाद अचानक से तेज वर्षा शुरू हो गई और 15 मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई, जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई। ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान का भय सताने लगा है।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *