Wednesday, April 29News That Matters

Day: March 13, 2026

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग,योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञानउ,त्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी बनाने हेतु “योग नीति 2025” लागू

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग,योग को बताया विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञानउ,त्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी बनाने हेतु “योग नीति 2025” लागू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से पधारे योग साधकों, योगाचार्यों एवं महानुभावों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें इस भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ गंगा की दिव्य आरती में सहभागी बनना तथा विश्वकल्याण हेतु आयोजित पवित्र यज्ञ में आहुति अर्पित करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की पुण्य भूमि से निकली प्राचीन और महान विधा है, जिसे आज विश्वभर के करोड़ों लोग अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन ...
08 वर्षों से लापता पति; 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी तले दबी मीना ठाकुर की पीड़ा हरने आया जिला प्रशासन; सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण

08 वर्षों से लापता पति; 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी तले दबी मीना ठाकुर की पीड़ा हरने आया जिला प्रशासन; सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण

उत्तराखंड
08 वर्षों से लापता पति; 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी तले दबी मीना ठाकुर की पीड़ा हरने आया जिला प्रशासन; सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण जनपद में असहाय, पीड़ित एवं जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के प्रति जिला प्रशासन निंरतर संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी के मानवीय हस्तक्षेप से विपरीत परिस्थितियों से जूझ रही  5 बच्चों की माता मीना ठाकुर एवं 2 बच्चों की माता परित्यक्ता अमृता जोशी को 1-1 लाख की धनराशि सीएसआर फंड से प्रदान की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी ने प्रकरणों पर जांच जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी।    प्रकरण-1 सुद्दोवाला निवासी मीना ठाकुर ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले लगभग आठ वर्षों से लापता हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसी परिस्थिति में मीना ठाकुर पर अपने पांच बच्चों क...
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों से ‘अवैध’ वसूली, महासंघ ने केंद्रीय मंत्री से लगाई गुहार

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों से ‘अवैध’ वसूली, महासंघ ने केंद्रीय मंत्री से लगाई गुहार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट (देहरादून) पर पार्किंग ठेकेदार द्वारा टैक्सी संचालकों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार और अत्यधिक पार्किंग शुल्क वसूले जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ ने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री  अजय टम्टा को एक शिकायती पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ​महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने बताया कि जहां निजी वाहनों से मात्र 30/- रुपये पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है, वहीं टैक्सी वाहनों से 345/- रुपये की भारी-भरकम वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है। ​शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पार्किंग कंपनी के कर्मचारी आए दिन टैक्सी ड्राइवरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। विरोध करने पर चालकों के खिलाफ झूठे पुलिस केस दर्ज कराए जा रहे हैं। ​महासंघ का कहना है कि एयरपोर्ट पर होने वाले इस विवाद से देश-विदेश से...
सरकारी स्कूलों पर ताले, निजी स्कूलों पर कार्रवाई—देहरादून में शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

सरकारी स्कूलों पर ताले, निजी स्कूलों पर कार्रवाई—देहरादून में शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

उत्तराखंड
सरकारी स्कूलों पर ताले, निजी स्कूलों पर कार्रवाई—देहरादून में शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल देहरादून में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक ओर जहां कई सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या कम होने के कारण ताले लगने की नौबत आ रही है, वहीं दूसरी ओर निजी स्कूलों पर प्रशासन की सख्ती भी बढ़ती नजर आ रही है। इस स्थिति ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। जानकारों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में लगातार घटती छात्र संख्या चिंता का विषय बनती जा रही है। कई स्कूलों में पर्याप्त छात्र नहीं होने के कारण उन्हें बंद करने या दूसरे स्कूलों में मर्ज करने की स्थिति बन रही है। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है। वहीं निजी स्कूलों को लेकर भी नियमों के पालन को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। फीस, मानकों ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल विपि...
देहरादून में पशुपालन विभाग के फार्मेसी अधिकारियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण, रोग निदान की नई तकनीकों पर दिया गया जोर

देहरादून में पशुपालन विभाग के फार्मेसी अधिकारियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण, रोग निदान की नई तकनीकों पर दिया गया जोर

उत्तराखंड
देहरादून में पशुपालन विभाग के फार्मेसी अधिकारियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण, रोग निदान की नई तकनीकों पर दिया गया जोर पशुचिकित्सा रोगों के त्वारित निदान में नये तकनीको के प्रवेश से बदलते परिदृश्य के दृष्टिगत पशुपालन विभाग के फार्मेसी अधिकारियो के कौशल विकास में वृद्धि करने हेतु उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, देहरादून द्वारा दिनाक 09.03.2026 से 13.03.2026 तक पशुपालन विभाग में कार्यरत 30 फार्मेसी अधिकारियों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम "Laboratory Techniques for Disease Diagnosis and Outbreak Management" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक, पशुपालन विभाग, देहरादून- डॉ. उदय शंकर, व अपर निदेशक, पशुपालन विभाग, गढ़वाल मण्डल, पौडी डॉ. भूपेन्द्र सिह जगपागी तथा अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, देहरादून डॉ. कैलाश उनियाल द्वारा दीप प्रजवल्लित कर किया गया। इस अ...
बारात की खुशियां बनी हादसा: नशे में स्टंट कर रही कार ने बच्चे को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बारात की खुशियां बनी हादसा: नशे में स्टंट कर रही कार ने बच्चे को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया हंगामा

उत्तराखंड
बारात की खुशियां बनी हादसा: नशे में स्टंट कर रही कार ने बच्चे को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया हंगामा शादी की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं जब बारात के दौरान नशे में स्टंट कर रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा कप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारात के दौरान कुछ युवक कार से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद एक बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग तुरंत बच्चे को संभालने के लिए दौड़ पड़े। घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।...