उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा समापन की ओर बढ़ गई है। जिसमें विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज भैयादूज पर विश्व प्रसिद्ध यमनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:30 बजे बंद किए गए। यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट आज छह माह के लिए बंद कर दिए गए। इससे पहले मां यमुना मंदिर का खजाना खोला गया। यमुनोत्री धाम में इस साल 6,45,000 श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और चढ़ावा चढ़ाया। जिसमें इस यात्राकाल में यमुनोत्री मंदिर समिति को करीब 50 लाख रुपये की आय हुई है
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर आज कपाट बंद होने से पहले परंपरा के अनुसार खरसाली गांव से समेश्वर देवता (शनिदेव) की डोली मां यमुना को लेने धाम पहुंची। जिसके बाद माता की डोली के आगे-आगे शनिदेव की डोली मंदिर से बाहर निकली और खरसाली के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।