Tuesday, July 1News That Matters

आज भाजपा में शामिल होगा एक और बड़ा नेता, अनिल बलूनी ने किया ट्वीट

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे प्रतिष्ठित शख्सियत भाजपा में शामिल होने जा रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे कोई प्रतिष्ठित शख्सियत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि, अभी उन्होंने नाम की घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद भी भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा के इस दावे के बाद जहां विपक्षी पार्टियों के बीच चर्चाएं तेज हो गईं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा कई बड़े नेताओं के नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। जेपी नड्डा से हुई बाबुल सुप्रियो की मुलाकात के बाद ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि वे दोबारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी जब तक आधिकारिक रूप से घोषणा न हो जाए तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *