
युवा मोर्चा ने ली नदी किनारे बसे लोगों की सुध, बारिश से बढ़ी परेशानी
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भारतीय जनता युवा मोर्चा करणपुर मंडल के अध्यक्ष आदित्य नैयर के साथ युवा मोर्चा के अन्य साथियों ने तीन दिनों से लगातार भारी बारिश के कारण बिंदाल किनारे मलिन बस्ती में रह रहे लोगों की परेशानी व नुकसान को देखते हुए पीड़ित परिवारों से वार्ता की। उन्होंने बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया।
आदित्य नय्यर ने बताया कि बस्ती में पुस्ट की दीवार को ऊंचा करने की जरूरत है ताकि पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके। इससे नदी के किनारे रह रहे लोगों को जलभराव से बचाया जा सकेगा। इस कार्य के लिए राजपुर विधायक खजान दास से अनुरोध किया जाएगा। बरसात के दौरान लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने की कोशिश तत्काल की जाएगी।आदित्य नैयर ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए विधायक से वार्ता कर अग्रिम कार्रवाई के लिए विश्वास दिलाया।
सामाजिक कार...