Monday, May 19News That Matters

BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बदल सकते हैं आधी टीम, राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा कर आए हैं नए कप्तान|

BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बदल सकते हैं आधी टीम, राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा कर आए हैं नए कप्तान|

प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा कर लौट आए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट के बाद सरकार में दायित्व बांटे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
प्रदेश भाजपा की नई टीम में 50 फीसदी चेहरे नए हो सकते हैं। टीम के कुछ पुराने चेहरों को नई जिम्मेदारी या प्रदेश सरकार में दायित्व दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। उनके स्थान पर युवा, सक्रिय और अनुभवी नेताओं को संगठन में दायित्व सौंपा जाएगा।
पार्टी के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा कर लौट आए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट के बाद सरकार में दायित्व बांटे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

यह भी पढ़े :- https://uttaranchalcrimenews.com/i-am-in-a-lot-of-trouble-shoaib-akhtar-shared-the-video-from-the-hospital/

संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भट्ट अपनी टीम में जल्द बदलाव कर सकते हैं। यह बदलाव 15 अगस्त के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक माना जा रहा था कि भट्ट प्रदेश टीम में कुछ ही बदलाव करेंगे लेकिन दिल्ली से लौटने के बाद पार्टी के भीतर यह चर्चा गर्म है कि प्रदेश कार्यकारिणी में 50 फीसदी चेहरे बदले जा सकते हैं। दायित्व की दौड़ में शामिल पार्टी के जिन प्रमुख नेताओं को सरकार में अवसर नहीं मिलेगा, उन्हें संगठन में जगह मिल सकती है।

भाजपा की प्रदेश में 23 पदाधिकारियों की टीम है। इस टीम में प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन के अलावा तीन प्रदेश महामंत्री हैं और सात प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री भी हैं। इनमें से कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है और नया दायित्व सौंपा जा सकता है। कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को सरकार में दायित्व दिए जाने की भी चर्चा है।

भट्ट भी दे चुके हैं नई टीम के संकेत

दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने भी नई टीम के गठन के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से नई टीम को लेकर चर्चा हुई। हालांकि भट्ट ने यह खुलासा नहीं किया कि टीम कब तक गठित हो जाएगी। उनके मुताबिक, नई टीम को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से एक बार दोबारा चर्चा भी हो सकती है।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *