Monday, July 13News That Matters

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के मनीष कसनियाल को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के मनीष कसनियाल को किया सम्मानित

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने  मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुश्री सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।...

उत्तराखंड में आज मिले 48 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342246 हो गया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 48 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 38 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342246 हो गया है। हरिद्वार में आज सबसे ज्यादा मरीज 11 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 541 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7366 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 09, अल्मोड़ा 01, बागेश्वर 00, चमोली में 03, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 05, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 09, रुद्रप्रयाग में 03, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 01 और उत्तरकाशी में 0...
आप ने मुख्यमंत्री से की भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

आप ने मुख्यमंत्री से की भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। आम आदमी पार्टी ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी व आप कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कल हरिद्वार में हमला करने का आरोप लगाया है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है कि वह एसएसपी हरिद्वार को निर्देश देकर तत्काल हमले मे संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तार करवाएं। यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो आम आदमी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि यह हमला भाजपा सरकार की तानाशाही व निरंकुशता को दर्शाता है। भाजपा पूरे प्रदेश में सरकार से सवाल पूछने वाली सभी संस्थाओं का गला घोंट रही है। यह बात जगजाहिर हो चुकी है। भाजपा को काँग्रेस से नहीं आप से डर लगता है। उत्तराखंड में बढ़ रही आप की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा मारपीट की राजनीति...

उत्तराखंड में आज मिले 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342198 हो गया है। शब्द रथ न्यूज ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 71 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342198 हो गया है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा मरीज 09 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 637 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7363 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 09, अल्मोड़ा 05, बागेश्वर 01, चमोली में 02, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 03, नैनीताल में 03, पौड़ी गढ़वाल में 03, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 01, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 06 और उत्तरकाशी में 01...
सूचना विभाग पर सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी, ध्यान दें: मुख्यमंत्री

सूचना विभाग पर सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी, ध्यान दें: मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड
-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सूचना विभाग की समीक्षा बैठक ली। सूचना विभाग के कार्य-कलापों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य सरकार की ओर से जनहित में लिये गये निर्णयों, कल्याणकारी योजनाओं की आमजन तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। इसमें सूचना के सभी प्रारूपों का बेहतर ढंग से समन्वय कर तत्काल कार्य योजना तैयार की जाए। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सूचना विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना विभाग पर सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। उस पर ध्यान दिया जाए, इस मामले में कतई कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जिला सूचना कार्यालयों को सक्षम व सुविधा संपन्न बनाने के भी निर्देश दिए। सूचना विभाग के कार्य-कलापों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य सरकार की ओ...

उत्तराखंड में स्कूल खोलने का विरोध, नैनीताल हाई कोर्ट में याचिका दायर

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में लॉकडॉउन के बाद आज स्कूल खोल दिए गए। लेकिन, स्कूल खुलने के साथ ही इसका विरोध शुरू हो गया है। एक व्यक्ति ने नैनीताल हाई कोर्ट में स्कूल खोलने के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि सरकार ने आधी अधूरी तैयारी के साथ स्कूल खोल दिए है। स्कूलों को सेनीटाइज नहीं किया गया है और न ही वहां सैनी टाइजर की व्यवस्था नहीं है। अभी कोरोना की थर्ड वेब की भी आंशका है। ऐसे में स्कूल खोलकर बच्चों की जान को खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए। कोर्ट ने याचिका में सरकार की ओर से की गई व्यवस्था का भी उल्लेख करने को कहा है।...
शिक्षा विभाग में गोलमाल: गेस्ट टीचर तबादला कर अल्मोड़ा से पहुंची देहरादून

शिक्षा विभाग में गोलमाल: गेस्ट टीचर तबादला कर अल्मोड़ा से पहुंची देहरादून

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड शिक्षा विभाग के हाल निराले हैं। तबादलों को लेकर शून्य सत्र कहा जा रहा है। लेकिन, जुगाड़ से तबादला आज भी जारी है, इसी का परिणाम है कि एक गेस्ट टीचर अल्मोड़ा जनपद से तबादला होकर देहरादून जनपद पहुंच गई है। राजकीय इंटर कालेज जमोली अल्मोड़ा में तैनात जीव विज्ञान की गेस्ट टीचर (प्रवक्ता) अनुराधा का तबादला राजकीय इंटर कालेज केराड देहरादून में किया गया है। जबकि, राजकीय इंटर कालेज केराड देहरादून में तैनात जीव विज्ञान की गेस्ट टीचर (प्रवक्ता) इंदू को राजकीय इंटर कालेज जमोली अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है। गेस्ट टीचर हालांकि, पारस्परिक तबादले के तहत अल्मोड़ा से देहरादून पहुंची है। लेकिन, सवाल यह है कि परमानेंट टीचर्स जहां पारस्परिक तबादले के लिए सालों से एड़ियां रगड़ रहे हैं, उनके तबादले में जनपद से निदेशालय-महानिदेशालय तक के अधिकारी रुचि नहीं ल...

उत्तराखंड में आज मिले 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342161 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 45 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342161 हो गया है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा मरीज 05 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 609 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7362 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 05, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 00, चमोली में 00, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 02, नैनीताल में 01, पौड़ी गढ़वाल में 02, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 04, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 00 और उत्तरकाशी में ...

चार अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
-चार अगस्त तक देश के विभिन्न हिस्सों में भरी बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लगाया है। मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। जबकि, चार अगस्त को उत्तराखंड व हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने राजस्थान व मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। एक से दो अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बड़े क्षेत् में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि एक अगस्त को पंजाब, दो अगस्त को हिमाचल प्रदेश और चार अगस्त को उत्तराखंड व हरियाणा में भारी बारिश की...

धामी का बड़ा फेरबदल: राधा रतूड़ी को उच्च शिक्षा भी मिला तो जावलकर की संस्कृति विभाग से छुट्टी

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी राधा रतूड़ी को जहां उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, सचिव दिलीप जावलकर से धर्मस्व व संस्कृति विभाग हटा दिए गए हैं। गौरतलब है कि जावलकर ने संस्कृति विभाग में जबरन/बेवजह महानिदेशक की नियुक्ति कर दी थी। वहीं, जावलकर पर संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट ने शोषण के आरोप भी लगाए थे। शनिवार देर रात जारी तबादले की सूची में 34 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके बाद जल्द ही पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले होंगे। शासन के अधिकारियों के साथ ही जिला स्तर पर भी आईएएस की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। देहरादून स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष श्रीवास्तव को अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ...