ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो पाली में होगी पढ़ाई
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में 2 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो पालियों में पढ़ाई होगी। शिक्षा सचिव राधिका झा ने इसके निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
शिक्षा सचिव ने राधिका झा ने विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल खोलने से पहले स्वच्छता, पेयजल, शौचालय व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाए। इसकी जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि मैदानी जिलों में अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो पाली में कक्षाएं संचालित की जायं, पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रोडमैप तैयार किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल खुलने पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं, शिक्षकों, भोजन मात...





