Friday, April 24News That Matters

उत्तराखण्ड

तो इसलिए उत्तराखंड से अजय टम्टा को मिली मोदी कैबिनेट में दूसरी बार जगह

तो इसलिए उत्तराखंड से अजय टम्टा को मिली मोदी कैबिनेट में दूसरी बार जगह

उत्तराखण्ड
रविवार को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले मोदी दूसरे शख्स हैं। पीएम मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। उत्तराखंड से भी अजय टम्टा को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा सीट पर हैट्रिक लगाने वाले सांसद अजय टम्टा ने दोबारा केंद्र सरकार में मंत्री बनने में सफलता हासिल की है। केंद्र से लेकर प्रदेश की राजनीति में वह जातीय समीकरणों में फिट बैठे जिसका लाभ उन्हें और प्रदेश को मिला है। आइये जानते हैं किस वजह से अजय टम्टा का पलड़ा भारी रहा। जातीय समीकरण उत्तराखंड भाजपा में जातीय समीकरणों के लिहाज से अजय टम्टा का पलडा भारी पड़ा। अनुसूचित जाति वर्ग का सांसद होने के कारण टम्टा को दूसरी बार मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका मिला। प...
मंत्री अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

मंत्री अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखण्ड
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ अग्रवाल ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। डॉ अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिये। डॉ अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने व...
दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण करने पहुचे सीएम धामी

दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण करने पहुचे सीएम धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।...
IMA से पास होते ही भारतीय सेना को मिले 355 युवा जांबाज अफसर

IMA से पास होते ही भारतीय सेना को मिले 355 युवा जांबाज अफसर

उत्तराखण्ड
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर 355 युवा भारतीय सेना में अफसर बन गए। इस दौरान विदेशी मित्र राष्ट्रों के 39 कैडेट भी पास आउट होकर अपने देश की सेना में अफसर बनेंगे। पासिंग आउट परेड में युवा अफसरों का हौसला देखते ही बन रहा था। 154वें नियमित और 137वें तकनीकी ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड शनिवार सुबह आईएमए में हुई। कैडेट चैडवुड ड्रिल स्क्वायर पर कदम ताल करते आए तो सामने दर्शक दीर्घा में बैठे परिजनों ने उनकी हौसला अफजाई की। युवा कैडेट नेजैसे ही कसम परेड के बाद पहला कदम यहां से निकाला, वे भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट बन गए। 355 भारतीय कैडेट सेना की अलग-अलग कोर से जुड़कर देश के हर कोने में सेवा देने के लिए जांएगे। परेड की सलामी उत्तरी कमांड के जीओसी ले. जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने ली। इस दौरान आईएमए के कमांडेंट ले. जनरल संदीप जैन, डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक ...
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को नगर निकायों में अवस्थित मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण के बाद सूचीबद्ध रिपोर्ट एक सप्ताह में शासन को भेजने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को नगर निकायों में अवस्थित मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण के बाद सूचीबद्ध रिपोर्ट एक सप्ताह में शासन को भेजने के निर्देश दिए

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को नगर निकायों में अवस्थित मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण के बाद सूचीबद्ध रिपोर्ट एक सप्ताह में शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि उनके विकास, पुनरूद्वार व पुनर्वासन की कार्ययोजना पर जल्द से जल्द कार्य आरम्भ किया जा सके। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को राज्य में मलिन बस्तियों के सुधार, विनियमितीकरण, पुनरूद्वार, पुनर्वासन तथा पुनर्व्यस्थापन के लिए अत्यन्त संवेदनशीलता एवं मानवीयता के साथ प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस सम्बन्ध में शहरी विकास विभाग तथा आवास विभाग की एक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने शहरी विकास विभाग को सफाई कर्मियों के लिए पर्याप्त आवास एवं बीमा की व्यवस्था हेतु कार्ययोजना बनाने के भी निर्...
परवान चढ़ा मानसखंड मंदिर माला मिशन, चारधाम की तरह बड़ी तादात में मानसखंड आ रहें हैं श्रद्धालु

परवान चढ़ा मानसखंड मंदिर माला मिशन, चारधाम की तरह बड़ी तादात में मानसखंड आ रहें हैं श्रद्धालु

उत्तराखण्ड
केदारखंड की तरह मानसखंड में देश दुनिया के श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसखंड मंदिर माला मिशन शुरू किया था। यह मिशन पर धरातल पर उतर रहा है। चारधाम यात्रा की तर्ज पर देश विदेश से हजारों श्रद्धालु मानसखंड के धार्मिक स्थलों का रुख कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश के दर्शन के बाद, बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से आदि कैलाश एवं ऊं पर्वत के दर्शन के लिए यात्री यहां पहुंच रहे हैं। इस यात्रा से जहां एक ओर स्थानीय लोगों को विभिन्न माध्यमों होमस्टे होटल वाहन संचालन आदि से आर्थिक लाभ मिल रहा है वही ऑनलाइन, इनर लाइन पास की सुविधा से सरकारों को जहाँ एक ओर राजस्व प्राप्त हो रहा है तथा यात्रियों को पास बनाने में सुविधा भी मिल रही है। यात्री घर बैठे देश के किसी भी कोने से अपना इनर लाइन परमिट बना सकता है। आज ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यात्रियों...
नहीं थम रहे सड़क हादसे:  बदरीनाथ हाइवे पर दो अलग अलग हादसों में 3 लोगों की मौत

नहीं थम रहे सड़क हादसे: बदरीनाथ हाइवे पर दो अलग अलग हादसों में 3 लोगों की मौत

उत्तराखण्ड
बदरीनाथ हाइव पर दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। देवलीबगड़ के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे बोलेरो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस एवं एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों के रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया। उधर महादेव चट्टी के पास चारधाम यात्रियों की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चमोली के मासों गांव के दो लोग अपने गांव से कर्णप्रयाग की ओर आ रहे थे। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देवलीबगड़ के पास ये लोग वाहन खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू की कोशिश की। जब वो रेस्क्यू में सफल नहीं हुए तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों को खाई से निकाला गया। मृतकों की पहचान नरेंद्र पुत्र जयकृत और ...
कार्डियक कैथ-लैब और स्टेट ऑफ आर्ट सेन्ट्रल लेबोरेटरी का किया स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण

कार्डियक कैथ-लैब और स्टेट ऑफ आर्ट सेन्ट्रल लेबोरेटरी का किया स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण

उत्तराखण्ड
प्रदेश के माननीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने बुधवार को बेस चिकित्सालय में जन चिकित्सीय सेवाओं की बेहतरी के लिए बनाई जा रही कैथ लैब और स्टेट ऑफ आर्ट सेन्ट्रल लेबोरेटरी (अत्याधुनिक प्रयोगशाला) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द दोनो यूनिट को जनता की सेवा के लिए समर्पित की जायेगी। ताकि गढ़वाल के विषम भौगोलिक छेत्र मे निवासित जनता को बेस चिकित्सालय में लैब की सभी जाचो के साथ – साथ सुपर-स्पेशलिस्ट सेवाएं प्रदान हो सके। कहा कि कार्डियो कैथ लैब बनने यहां हार्ट से सम्बंधित बीमारी की जांच एंजियोग्राफी व बीमारी के ईलाज एंजियोप्लास्टी व अन्य की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती करने के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है। बेस चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने कार्ड...
सिंचाई मंत्री ने मानसून सीज़न की तैयारियों को लेकर की बैठक

सिंचाई मंत्री ने मानसून सीज़न की तैयारियों को लेकर की बैठक

उत्तराखण्ड
जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून से पूर्व चन्द्राचार्य चौक के आसपास जल भराव से स्थानीय व्यापारियों को होने वाली परेशानी से निपटने के लिए तत्काल कार्ययोजना बनाकर नालों की सफाई की जाये सिंचाई विभाग द्वारा मानसून सीज़न को लेकर की जाने वाली तैयारियों को लेकर जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में गुरुवार को सीटी कंट्रोल सेंटर (सीसीआर) बिल्डिंग में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मानसून अवधि में वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत प्रत्येक जनपद के नोडल खण्ड में 15 जून 2024 तक बा...
सहस्त्रताल ट्रैकिंग हादसे की होगी मजिस्टीरियल जांच, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

सहस्त्रताल ट्रैकिंग हादसे की होगी मजिस्टीरियल जांच, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैकिंग रूट पर खराब मौसम के कारण ट्रैकिंग दल के साथ हुए हादसे की मजिस्टीरियल जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मुख्य सचिव ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। गढ़वाल आयुक्त को मामले की व्स्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में 9 ट्रैकर्स ने जान गंवाई। बता दें कि उत्तरकाशी औऱ टिहरी की सीमा पर स्थिति सहस्त्रताल के लिए 39 मई को 22 सदस्यों के एक दल ट्रैकिंग के लिए निकला था। 3 जून को यह दल सहस्त्रताल बेस कैंप पहुंचा था, लेकिन अचानक वहां मौसम खराब होने के कारण फंस गया। भारी बर्फबारी, घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण ट्रैकर्स रास्ता भटक गए थे। तीन दिन ट्रैकर्स की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सेना, वायुसेना, एसडीआरएफ की मदद से 13 ट्रैकर्स को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया था जबकि हादसे में 9 ट्रैकर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ...