Friday, April 24News That Matters

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर :UKPSC Calendar: उत्तराखंड PCS प्रीलिम्स, पुलिस SI, RO ARO, अपर निजी सचिव समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी

बड़ी खबर :UKPSC Calendar: उत्तराखंड PCS प्रीलिम्स, पुलिस SI, RO ARO, अपर निजी सचिव समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
UKPSC Calendar 2024 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को होगा।UKPSC Calendar: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी वर्ष 2024 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को होगा। पीसीएस मेन्स 16 नवंबर 2024 से होंगे। पुलिस सब इंस्पेक्टर व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा 2024 भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट मई 2024 से होंगे। एसआई व गुल्मनायक पद के लिए मुख्य परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पद के लिए मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2024 से होंगे। इसके अलावा अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 का आयोजन (शॉर्टहैंड, टाइपिंग आदि) अक्टूबर 2024 से शुरू होंगे। आरओ एआरओ एग्जाम 26 से 27 अक्टूबर (मुख्य परीक्षा) को होंग...
धधक रहा है उत्तराखंड! वायुसेना ने संभाला मोर्चा, एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने बुझाई वनाग्नि

धधक रहा है उत्तराखंड! वायुसेना ने संभाला मोर्चा, एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने बुझाई वनाग्नि

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग विकराल रूप लेती जा रही है. वनाग्नि पर काबू पाने में वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं. इस साल वनाग्नि में अभीतक लाखों रुपए की वन संपदा जलकर खाक हो चुकी है. वहीं वन्यजीवों की जान को भी खतरा बना हुआ है. यही कारण है कि अब जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है. एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से जंगलों में पानी बरसाया जा रहा है, ताकि जंगलों की आग पर काबू पाया जा सके. शनिवार सुबह वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और नैनीताल जिले के पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई. दरअसल, नैनीताल शहर से लगे पाइंस, भूमियाधार, ज्योलिकोट, नारायणनगर, भवाली, रामगढ़ और मुक्तेश्वर आदि के जंगल बीते कई दिनों धधक रहे हैं. तमाम कोशिशों के बावजूद भी वन विभाग, फायर ब्रिगेड और प्रशासन वनाग्गि पर काबू नहीं पा रहे हैं. वहीं जंगलों की आग अब धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों की तरफ बढ...
सीएम धामी की सख्ती के बाद जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई, तीन पर मुकदमा दर्ज

सीएम धामी की सख्ती के बाद जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई, तीन पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखण्ड
जनपद में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार प्रयासरत है। विभाग ने जंगल में वनाग्नि को बुझाने के लिए अलग- अलग टीमें गठित की हैं। वहीं आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। शुक्रवार को तीन लोगों को जंगल में आग लगाने पर मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी, रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में गठित वनाग्नि सुरक्षा दल द्वारा नरेश भट्ट पुत्र मोलाराम भट्ट को जंगल में आग लगाते हुए तडियाल गांव, तहसील-जखोली से मौके पर पकड़ा गया। अभ्युक्त का कहना है कि बकरियों को नयी घास हेतु उसने जंगल में आग लगायी। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी, दक्षिणी जखोली द्वारा अपराधी को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 के अन्तर्गत वन अपराध दर्ज किया गया। वहीं उत्तरी जखोली के डंगवाल गांव में हेमन्त सिंह पुत्र उदय सिंह एवं भगवती लाल पुत्र चंदरू लाल...
उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को लगा ‘करंट’ का झटका, बिजली दरों में हुई इतनी बढ़ोतरी

उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को लगा ‘करंट’ का झटका, बिजली दरों में हुई इतनी बढ़ोतरी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बिजली का बिल आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है. पहले ही कई बार बिजली के रेट में बढ़ोतरी के बाद अब एक बार फिर बिजली के दाम बढ़ाने का निर्णय ले लिया गया है. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल और पिटकुल द्वारा वार्षिक टैरिफ में प्रस्तावित बढ़ोतरी के सापेक्ष 6.92% की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयोग ने वितरण हानि 13% को माना है. बिजली की बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी. उत्तराखंड में घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर व्यापारिक और इंडस्ट्री उपभोगताओं तक के लिए बिजली के दाम बढ़ाने का फैसला ले लिया गया है. देखा जाए तो प्रदेश वासियों के लिए लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद यह एक बड़ा झटका है. खास बात यह है कि 19 अप्रैल को ही उत्तराखंड में मतदान हुआ है. अब इसी महीने से प्रदेश में बिजली के लिए वार्षिक तारीख में बढ़ोतरी की गई है. मौजूदा वित्तीय वर्ष 20...
चारधाम यात्रा को लेकर CM धामी की बैठक, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का जारी किया निर्देश।

चारधाम यात्रा को लेकर CM धामी की बैठक, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का जारी किया निर्देश।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के सचिव यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जाए। चारधाम यात्रा में यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीजीपी को भी चारधाम यात्रा से पूर्व स्थलीय निरीक्षण के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा मार्ग पर जग्ह-जगह प्राईवेट हेल्थकेयर टेस्टिंग किट की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा देश-दुनिया के श्रद्...
भट्ट ने ली राज्य सभा सांसद की शपथ, पीएम मोदी और केंद्र का जताया आभार

भट्ट ने ली राज्य सभा सांसद की शपथ, पीएम मोदी और केंद्र का जताया आभार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज बतौर राज्यसभा सांसद शपथ ग्रहण की है। उनके शपथ लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चमोली समेत समूचे उत्तराखंड में हर्ष की लहर है । इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उच्च सदन में देवभूमि की मजबूत आवाज बनकर, केंद्र से आती विकास धारा की गति को तीव्र करने का प्रयास करेंगे प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मीडिया से बातचीत मे बताया कि दिल्ली में उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति डॉक्टर जगदीश धनकड द्वारा भट्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस दौरान मीडिया से बातचीत मे प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत समस्त केंद्रीय नेतृत्व का उनपर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया है । उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह पार्...
चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओ से अधिक किराया वसूला तो होगी कार्रवाई, विभाग की रहेगी पैनी नजर

चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओ से अधिक किराया वसूला तो होगी कार्रवाई, विभाग की रहेगी पैनी नजर

उत्तराखण्ड, देहरादून
चारधाम यात्रा के लिए बसों व टैक्सी के किराये में परिवहन कारोबारी 10 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहे थे। डीजल बीमा राशि व अन्य खर्चों में वृद्धि का हवाला दिया गया लेकिन परिवहन विभाग ने कहा है कि राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने वर्ष 2022 में ही सभी पहलु को ध्यान में रखकर वाहनों का किराया निर्धारण किया था। जिसमें अभी वृद्धि करना संभव.चारधाम यात्रा में परिवहन कारोबारी श्रद्धालुओं से मनमाना किराया नहीं वसूल पाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों को नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही यात्रा में अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों को सीधे सीज करने के आदेश दिए गए हैं।चारधाम यात्रा में परिवहन कारोबारी श्रद्धालुओं से मनमाना किराया नहीं वसूल पाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों को नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही यात्रा में अवैध रूप से संचालित होने वाल...
उत्तराखंड: धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इनको मिलेगा बड़ा फायदा

उत्तराखंड: धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इनको मिलेगा बड़ा फायदा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड सरकार ने एक अक्टूबर 2005 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित पदों के लिए आवेदन करने और एक अक्टूबर 2005 को या इसके बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले कार्मिकों को पुरानी पेंशन के लिए आवेदन का विकल्प दिया। पुरानी पेंशन का विकल्प देने के लिए 15 फरवरी 2024 तक समय सीमा निर्धारित की गई थी। वित्त अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की थीप्रदेश में 6100 से अधिक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने इन कार्मिकों को पुरानी पेंशन योजना का विकल्प देने के लिए 15 फरवरी तक समय दिया था। प्रदेश सरकार ने केंद्र की भांति अपने कर्मचारियों को भी यह सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है।केंद्र सरकार ने तीन मार्च, 2023 को आदेश जारी कर नई पेंशन योजना से आच्छादित अपने कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना की समय सीमा बढ़ा दी थी। उत्तराखंड में नई पेंशन...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिना रुके, बिना थके जनता की समस्याओं के निदान को एक्शन मोड में दिखते नजर आ रहे हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिना रुके, बिना थके जनता की समस्याओं के निदान को एक्शन मोड में दिखते नजर आ रहे हैं

उत्तराखण्ड, देहरादून
इलेक्शन में व्यस्तता के बीच भी एक्शन मोड में हैं मुख्यमंत्री धामी एक्शन मोड में धामी: सवा माह से चुनाव तैयारी के बहाने जनता की मूलभूत समस्याओं से बच रहे अधिकारियों में मचा हड़कंप देवभूमि की सेवा को बिना रुके, बिना थके,24×7 के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं मुख्यमंत्री धामी बैठक में वन अफसरों को दो टूक, वनाग्नि की घटना पर जिम्मेदारी होगी तय:धामी नोडल अधिकारी, एजेंसी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन पंचायतों का लें सहयोग :धामी सरकारी मशीनरी को 24×7 सजग रहकर जन सरोकारों से जुड़े विषयों एवं उनके निराकरण को तत्पर रहकर निष्पादित करना चाहिए:धामी अब जल्द लेगे धामी चारधाम यात्रा, पेयजल संकट और मानसून से निपटने को लेकर बैठक जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित निदान चाहते हैं मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिना रुके, बिना थके जनता की समस्याओं के निदान को एक्शन मोड मे...
उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी के दौरान घर पर शराब पीकर सो गए मतदान अधिकारी, अब दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी के दौरान घर पर शराब पीकर सो गए मतदान अधिकारी, अब दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। इसी बीच कोटद्वार में एक मतदान अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली में एक मतदान अधिकारी प्रथम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट जुनिश कुमार की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि अधिकारी बूथ पर न होकर अपने घर पर नशे में थे। तहरीर में कहा गया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 अपर कालावड कोटद्वार के पीठासीन अधिकारी ने उन्हें जानकारी दी कि मतदान अधिकारी प्रथम सुरेश कुमार नौटियाल बूथ से बाहर गए हैं। उन्होंने स्वयं बूथ पर जाकर निरीक्षण किया और सुरेश कुमार से फोन पर संपर्क किया। फोन रिसीव न होने पर उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद जोनल मजिस्ट्रेट श्रीधर प्रसाद मतदान अधिकारी प्रथम के आवास में पहुंचे। जहां उन्हें मतदान अधिकारी प्रथम सुरेश कुमार नौटियाल मिल गए। ...