
पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला।
पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला।
कोलकाता में नबन्ना चलो मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे थे। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई थीं।
पश्चिम बंगाल में नबन्ना मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में कल अत्याचार और राजनीतिक आंतरिक हनन की प्रकाष्ठा हो गई। बंगाल बौद्धिक परंपरा, सांस्कृतिक परंपरा एक बहुत बड़ा प्रदेश रहा है लेकिन ममता जी की अगुवाई में कानून विहीन दिवालिया प्रदेश बन गया है। ममता जी बंगाल की सरहद के बाहर लोकतंत्र को बचाने की बात करती हैं और बंगाल के अंदर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में...