पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हजारों करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 और 20 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राज्य में करीब 15 हजार 670 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी 19 अक्टूबर को DefExpo 2022 का भी उद्घाटन करेंगे।
गांधीनगर में करेंगे DefExpo 2022 का उद्घाटन
दरअसल, पीएम मोदी 19 अक्टूबर को सुबह लगभग 9:45 बजे महात्मा मंदिर सम्मेलन व प्रदर्शनी केंद्र गांधीनगर में DefExpo 2022 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12 बजे अदलज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। वहीं, दोपहर करीब 3:15 बजे वह जूनागढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन करेंगे और राजकोट में कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मिशन प्रमुखो...







