Wednesday, September 2News That Matters

राष्ट्रीय

जेपी नड्डा ने कहा- हम कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जंग लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार

जेपी नड्डा ने कहा- हम कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जंग लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका की बीच जेपी नड्डा का बयान आया है। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि हम कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जंग लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। क्योंकि अगर तीसरी लहर देश में दस्तक दे भी देती है तो उसके लिए हमने जुलाई में 2 लाख गावों में 4 लाख वालिंटियर्स को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का समर्थन करने के लिए प्रशिक्षित किया है। साथ ही मंत्री ने बताया कि 43 दिनों में हमने 6.88 लाख वालिंटियर्स को प्रशिक्षित किया है और बहुत जल्द 8 लाख का आंकड़ा छूने की उम्मीद कर रहे हैं। पीएम मोदी के बर्थडे पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर टीकाकररण के लिए करेंगे कार्य इसके साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता अधिक संख्या में टीकाकरण लगाने के लिए लोगों को कोरोना के खिलाफ टीका लगाने में मदद करेंगे...
भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच टू-प्‍लस-टू वार्ता, इसमें दोनों ही तरफ से रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री होंगे शामिल

भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच टू-प्‍लस-टू वार्ता, इसमें दोनों ही तरफ से रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री होंगे शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच शनिवार से टू-प्‍लस-टू वार्ता होने वाली है। इसमें दोनों ही तरफ से रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री शामिल होंगे। इस वार्ता में हिस्‍सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिस पायने और रक्षा मंत्री पीटर डुटोन शुक्रवार को भारत पहुंच गए हैं। उनका ये दौरा तीन दिवसीय है। इस वार्ता के केंद्र में दो अहम मुद्दे शामिल हैं। इनमें पहला है दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करना और दूसरा है अफगानिस्‍तान के वर्तमान हालात। हालांकि इसके अलावा भी कुछ मुद्दे दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता में शामिल होंगे। आपको बता दें कि अफगानिस्‍तान के वर्तमान हालातों को लेकर जहां भारत चिंतित है वहीं आस्‍ट्रेलिया ने भी इस बारे में एक समान विचार प्रकट किए हैं। दोनों ही देश फिलहाल इंतजार कर वहां के लिए रणनीति बनाने का स...
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सभी क्षेत्रों में पारंगत होने के बावजूद अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम कूट कूट के भरा हो

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सभी क्षेत्रों में पारंगत होने के बावजूद अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम कूट कूट के भरा हो

राष्ट्रीय
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हिन्दी के विख्यात लेखक तथा नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र को उनकी जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी प्रांगण में भारतेन्दु हरिश्चंद्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की शृंखला में आज भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जी की प्रतिमा का अनावरण किया । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अक्सर होता है कि कोई व्यक्ति सिर्फ एक पक्ष को लेकर चल पाता है। सभी क्षेत्रों में पारंगत होने के बावजूद अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम कूट कूट के भरा हो, यह कम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि भारतेन्दु जी हर क्षेत्र में पूर्ण पारंगत होने के साथ ही राष्ट्र के लिए समर्पित थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जिस बोली को हम बोल रहे हैं, उसमें विदेशी आक्रांताओं और अन्य के का...
रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते है शामिल

रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते है शामिल

राष्ट्रीय
अयोध्या, रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास होगा। दीपोत्सव के लिए अयोध्या को संवारने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी बीच, दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की खबर ने हलचल बढ़ा दी है। पीएम के आगमन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन योजनाओं के क्रियान्यवन और दीपोत्सव की तैयारी उनके रामनगरी आने का संकेत देती हैं। ऐसा हुआ तो दोबारा अयोध्या आकर प्रधानमंत्री एक नया इतिहास रचेंगे। राम की पैड़ी के पुनरुद्धार सहित अयोध्या के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं को नवंबर से पहले पूरा करने की भी कोशिश की जा रही है। बाहुबली और लगान फिल्मों का सेट तैयार करने वाले आर्ट डायरेक्टर चंद्रकांत देसाई से दीपोत्सव का सेट तैयार कराने की वार्ता चल रही है। पर्यटन व संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से दीपोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अयोध्या जंक्शन के पुनर्विकास से ...
महिला उम्मीदवारों को एनडीए और नौसेना एकेडमी परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग की

महिला उम्मीदवारों को एनडीए और नौसेना एकेडमी परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग की

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि महिलाओं को नेशनल डिफेंस एकेडमी के कोर्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी और यह एक ऐतिहासिक फैसला है। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी है। इस याचिका में महिला उम्मीदवारों को एनडीए और नौसेना एकेडमी परीक्षा में बैठने और एनडीए प्रशिक्षण की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आर्म्ड फोर्सेज जैसी सम्मानित सर्विस में महिलाओं को बराबर का अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में यह अहम कदम उठाया गया है। बता दें कि अभी तक एनडीए में सिर्फ लड़कों को ही दाखिला मिलता रहा है। सरकार दो हफ्ते में प्लान पेश करेगी और अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।...
मुख्यमंत्री योगी के इस निर्देश के बाद अब नाइट कर्फ्यू में ढील, अब दुकानें रात 11 बजे तक खुल सकेंगी

मुख्यमंत्री योगी के इस निर्देश के बाद अब नाइट कर्फ्यू में ढील, अब दुकानें रात 11 बजे तक खुल सकेंगी

राष्ट्रीय
लखनऊ,  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण पर राज्य में प्रभावी नियंत्रण के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के लोगों का जीवन भी सामान्य करने की ओर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-09 के साथ कोविड प्रबंधन पर समीक्षा बैठक के बाद नाइट कर्फ्यू में और ढील देने का निर्देश दे दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश के बाद अब नाइट कर्फ्यू में ढील दी गई। अब दुकानें रात 11 बजे तक खुल सकेंगी। नाइट कर्फ्यू अब रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रदेश में कोविड की काफी नियंत्रित स्थिति को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से प्रात: छह बजे तक प्रभावी होगा। इस दौरान सभी को 11 बजे तक दुकानें तथा बाजार बंद करने होंगे। कोई भी सड़क पर अनावश्यक घूमता मिला तो उसके खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई का भी निर्देश है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न राज...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया

राष्ट्रीय
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां लोकभवन सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया। प्रदेश में वर्ष 2018 से बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में पोषण के स्तर में सुधार के उद्देश्य से राष्ट्रीय पोषण माह प्रत्येक वर्ष सितंबर में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश में आज 529 आंगनबाड़ी केन्द्रों के उद्घाटन का कार्यक्रम राज्यपाल के कर कमलों से सम्पन्न हुआ है। राज्यपाल जी के पास पोषण मिशन क्षेत्र में कार्य करने का एक लंबा अनुभव है। उन्होंने वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज व अन्य क्षेत्रों में पोषण मिशन को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए अनेक प्रयोग किए हैं और उसके बेहतर परिणाम भी आए हैं। राष्ट्रीय पोषण माह-2021 के शुभारंभ कार्यक्रम में अपना मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्रदान करने के लिए मैं प्रदेश की ओर से ...
यूपी सरकार ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के आंकड़े जुटाना किये शुरू

यूपी सरकार ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के आंकड़े जुटाना किये शुरू

राष्ट्रीय
लखनऊ उत्तर प्रदेश योगी सरकार के पांच वर्ष पूरे होंगे, तब तक चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी होगी। ऐसे में सरकार ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के आंकड़े जुटाना शुरू कर दिया है। अब तक दी गई नौकरियों से लेकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और विकास कार्यों का ब्योरा सभी विभागों से मांगा गया है। उपलब्धियों की यही किताब लेकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी। योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष इसी माह पूरे हो रहे हैं। अब यही मौका है कि आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए कोई आयोजन कर पाए। इधर, विपक्षी दल बेरोजगारी को खास तौर पर मुद्दा बनाना चाहते हैं। विकास को लेकर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। विपक्ष के हमलों का तथ्य और तर्कों से जवाब देने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन सभी विभागों से अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को दी गई नौकरियों के बारे में जान...
अगले महीने बिहार आएंगे राष्ट्रपति कोविन्द, बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

अगले महीने बिहार आएंगे राष्ट्रपति कोविन्द, बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अक्टूबर में बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इश बात की जानकारी शुक्रवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दी। प्रधानमंत्री से मुलाकाaत के बाद कल संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, 'राष्ट्रपति ने अगले महीने बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होने की पुष्टि की है। समारोह की सही तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, समारोह दशहरे के आसपास होगा।' उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है। हालांकि, समारोह में उनकी उपस्थिति की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सिन्हा ने यह भी बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। सिन्हा बोले, 'राष्ट्रपति के अभिभाषण में बिहार विधानसभा के पूर्व के साथ-साथ वर्तमान सदस्य भी शामिल ...
मुख्‍यमंत्री योगी ने 11 बाढ़ पीड़ि‍तों को राहत सामग्री कराई गई उपलब्‍ध

मुख्‍यमंत्री योगी ने 11 बाढ़ पीड़ि‍तों को राहत सामग्री कराई गई उपलब्‍ध

राष्ट्रीय
गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में अगले तीन दिनों के अंदर पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री पहुंच जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। आगामी 15 सितंबर तक बाढ़ की आशंका बनी रहेगी, ऐसे में सभी लोगों को सतर्क रहना होगा। बाढ़ में घर गिरने पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ितों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। फसलों के नुकसान के लिए सर्वेक्षण भी होगा। कोई भी पीड़ित अपने काे निराश्रित महसूस न करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बृजमनगंज क्षेत्र के कालीनगर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व बाढ़ पीएसी लगाई गई मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरफ व बाढ़ पीएसी लगाई गई...