Wednesday, September 2News That Matters

राष्ट्रीय

बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 5-2 से दी मात , प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

खेल, राष्ट्रीय
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 5-2 से मात दी। हालांकि, भारतीय टीम के पास कांस्य पदक की उम्मीद बरकरार है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। मोदी ने ट्वीट कर खुद ही यह जानकारी साझा की। पीएम ने ट्वीट किया "टीम इंडिया की जीत की कामना करता हूं। मैं मैच देख रहा हूं, टीम और उसकी स्किल पर गर्व है।" पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।  टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 5-2 से  मात दी। भारतीय हॉकी टीम के हाथ से सेमीफाइनल मैच निकल गया, जिसके साथ ही गोल्ड का सपना भी टूट गया। हालांकि, अब भी भारत के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। पीएम मोदी ने कहा कि हार और जीत तो जिंदगी का हिस्सा है। हमारी पु...
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं का परिणाम घोषित, त्रिवेंद्रम रिजन ने किया टॉप

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं का परिणाम घोषित, त्रिवेंद्रम रिजन ने किया टॉप

राष्ट्रीय
-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 3 अगस्त (आज) को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम व्यक्तिगत व स्कूल-वार आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.amarujala.com पर उपलब्ध कराया गया है। छात्र रोल नंबर व अन्य विवरण डालकर कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों को अपना रोल नंबर नहीं पता है, वे cbseresults.nic.in पर रोल नंबर फाइंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 3 अगस्त को कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम में त्रिवेंद्रम रीजन ने 99.99 फीसदी के साथ दोबारा से टॉप किया है। जबकि, बेंगलुरु ने 99.96 फीसदी के साथ दूसरा व चेन्नई ने 99.94 फीसदी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 10वीं बोर्ड का परिणाम 2,097,128 छात्रों के लिए घोषित किया गया, जिसमें से 2,00,962 छात...

बृजपाल रावत… काया का कल्प हो जाना, लड़कियाँ तुम महान हो…

राष्ट्रीय
बृजपाल रावत देहरादून, उत्तराखंड -------------------------------------- मुझे लगता है अब सोच बदलनी चाहिये, हर एक समाज की, हर एक तबके की, हर एक देश की और तो और हर एक गाँव-मोहल्ले की भी। मुल्क में आज भी स्त्री को बस स्त्री समझा जाता है इसके इतर कुछ भी नहीं। कई मर्तबा ये कुंठित सोच से पनपे लोग कहते हैं अरे.. लड़की है उसे बाहर नहीं घूमना चाहिये, उसे ऐसा पहनना चाहिए उसे वैसा रहना चाहिए ये, वो हलाना.. फलाना.. ढिमकाना आदि-आदि। इस सोच से ग्रसित 95 प्रतिशत लोग आज मौन हैं। वे मौन इसलिए नहीं कि, वे कुछ अच्छा कह नहीं सकते अपितु इसलिये मौन हैं कि उनके मन को रास नहीं आया। आएगा भी कैसे? दिमाग को ऐसे अव्यवस्थित किया हुआ है मानो स्त्री का रोल दुनिया में नगण्य हो। और इस कुंठित सोच से कोई भी तबका अछूता नहीं है चाहे वो वेल सोसाइटीज में पले-बढ़े हो या लोअर मिडिल या फिर स्लम एरियाज। इसी इतिहास को अगर पु...
युवा कवि हरीश कंडवाल की एक रचना… ये वादियां ये घाटियां गवाह हैं

युवा कवि हरीश कंडवाल की एक रचना… ये वादियां ये घाटियां गवाह हैं

राष्ट्रीय
हरीश कंडवाल पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड ------------------------------------------------- ये वादियां ये वादियां ये घाटियां गवाह हैं प्रकृति के अनूठे सृजन के लिए ये सदियों से यथावत खड़ी हैं, ईश्वर के शाश्वत प्रमाण के लिये। ये नहीं बदली ये आज भी सुंदर है ये स्थिर है, अविचल है, अडिग है धरा की नैसर्गिक अविरल श्रृंगार है यह नैनों के लिये आज भी दीदार है। मानव की तृष्ना ने इनका दोहन किया बढ़ते आविष्कारो ने इन्हें दहला दिया मानव ने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए शान्त वादियों घाटियों को अशान्त किया। इन वादियों घाटियों का भी सौदा होने लगा पानी, हवा, अन्न, यह सब दूषित होने लगा जँहा कभी हवा की सरसराहट होती थी वँहा कंक्रीट का भव्य महल बनने लगा। इन वादियों और घाटियों में तपस्या नही हनीमून के ट्रिप और प्रेम आलिंगन होने लगा शान्त घाटियों में अब सोमरस पान होने लगा यँहा इश्क के...
जॉनसन एंड जॉनसन भारत में नहीं बनाएगी कोरोना रोधी टीका, मंजूरी का आवेदन लिया वापस 

जॉनसन एंड जॉनसन भारत में नहीं बनाएगी कोरोना रोधी टीका, मंजूरी का आवेदन लिया वापस 

राष्ट्रीय
-जॉनसन एंड जॉनसन के इस निर्णय से भारत में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान को झटका लगा है। जॉनसन एंड जॉनसन ने अपनी वैक्सीन को भारत में जल्द मंजूरी के लिए आवेदन वापस ले लिया है।  अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने कोरोना रोधी टीके के लिए भारत में जल्दी मंजूरी पाने के लिए किया गया आवेदन वापस ले लिया है।  कंपनी ने इस कदम के पीछे की वजह सार्वजनिक नहीं की है। भारतीय दवा नियामक डीसीजीआई ने सोमवार को यह जानकारी दी। जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में अप्रैल में अपने टीके के ट्रायल करने के लिए आवेदन किया था। लेकिन, अब उसने वह आवेदन वापस ले लिया है। कंपनी ने आवेदन वापस लेने की वजह नहीं बताई है। भारत इस समय टीका निर्माताओं के साथ कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने बीते दिनों कहा था कि टीका निर्माताओं से बातचीत के लिए दल का गठन किया गय...
गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब ने मनाया शुकराना समागम

गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब ने मनाया शुकराना समागम

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब नेहरू कालोनी के तत्वावधान में गुरुद्वारा साहिब के शेड व दरबार हाल की कर सेवा सम्पूर्ण होने पर गुरु महाराज का शुकराना करने हेतू कथा-कीर्तन कर शुकराना समागम समागम आयोजित किया गयाl प्रात: श्री सुखमनी साहिब के पाठ के पश्चात हज़ूरी रागी भाई अमरप्रीत सिंह जी ने शब्द "श्री हरकिशन धियाआइये जिस डिठे सब दुःख जाये" व भाई भूपेंद्र सिंह हजूरी रागी दरबार श्री अमृतसर वालों ने शब्द "सा धरती भई हरियावली, ज़िथे मेरा सतगुर बैठा जाये" का गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान स. गुरबक्श सिंह राजन, पार्षद विनोद नेगी आदि को कोविड -19 काल में की गई समाजिक सेवाओं के लिये सरोपे देकर सम्मानित किया महासचिव रणजीत सिंह ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि विधायक शर्मा जी ने गुरद्वारा...
क्षत्रिय सन्देश के 13वें अंक का महाराणा प्रताप भवन में हुआ लोकार्पण

क्षत्रिय सन्देश के 13वें अंक का महाराणा प्रताप भवन में हुआ लोकार्पण

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। क्षत्रिय चेतना मंच की ओर से प्रकाशित क्षत्रिय सन्देश के 13वें अंक का विमोचन महाराणा प्रताप भवन मे आयोजित संक्षिप्त समारोह मे मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, आचार्य मुनि देव शास्त्री, राजेन्द्र खत्री, मोहन सिह चौहान, रवि सिंह नेगी ने किया। समारोह मे आचार्य शास्त्री को संस्था की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कोरोना माहमारी से भविष्य मे बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। मंच के महासचिव व पत्रिका के सम्पादक रवि सिंह नेगी ने संस्था को और से स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा, पॉलीथीन मुक्त दून, बच्चो के शैक्षिक अभियानो, पौधारोपण, कोरोना प्रतिबन्धो के प्रति जागरूकता, राष्ट्रीय दिवसो, धार्मिक पर्वो आदि मौकौ पर किये गये कार्यो का विवरण दिया। इस अवसर पर संकल्प संस्था की अनिता नेगी, संयुक्त नागरिक संगठन ...

पूर्वोत्तर के भाजपा सांसद सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शरण में

राष्ट्रीय
-असम और मिजोरम सीमा पर जमीन विवाद को लेकर हुए तनाव के कारण हुई गोलीबारी में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 50 अन्य घायल हो गए। झड़प के बाद दोनों राज्यों के पुलिस बल सीमा पर तैनात हैं। हालांकि, अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शांति बनाए रखने के मकसद पुलिस बलों को सीमा से 100 मीटर अंदर वापस लिया गया है। असम-मिजोरम सीमा पर 26 जुलाई को हुई हिंसक झड़प के बाद से तनाव जारी है। दोनों राज्यों के बीच विवाद सुलझाने के लिए केंद्र सरकार भी स्थिति पर निगरानी कर रही है। इसी क्रम में आज यानी सोमवार को पूर्वोत्तर के भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और सीमा विवाद को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सांसदों ने कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि दोनों राज्यों में हिंसा के बाद केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में है। इसके तहत सरकार अब उपग्रह से ली ...

नीरज नैथानी… गांव में कोई भी ऐसा‌ न था जो इस उत्साह में शामिल न होता हो…

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड- --------------------------------- पुराने जमाने मे पर्वतीय गांव में शादी पुराने जमाने मे पर्वतीय गांवों में शादी का निराला ही अंदाज होता था। किसी परिवार में शादी है तो पूरा गांव उसमें सहभागिता करता था। शादी का दिन‌ बार तय होते ही तैयारियां शुरु हो जाती थीं। आंगन में युवतियों व लड़कियों के छोटे-छोटे समूह बने अनेक प्रकार के काम कर रहे होते थे। सामूहिक रूप‌ से चौक के उरख्याले (ओखली) में गंजाळे (मूसल) से कुटाई हो रही है, हाथ से घुमाकर चलाने वाली पत्थर चक्की में दाल पिसाई हो रही है। सूप व छलनी से छनाई हो रही है, घर व आस-पास सफाई की जा रही है, घराट में जाकर आटा पिसाई हो रही है, लकड़ी काट कर इकठ्ठा की जा रही है। जंगल से माळू के पत्ते तोड़कर लाए जाते थे, फिर बरामदे में बैठकर पत्तल व दोने बनाए जाते थे। बाजार से रंगीन कागज मंगाकर लड़कों को दिया गया है वे ...
आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन मनाएगी “नई पीढ़ी”

आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन मनाएगी “नई पीढ़ी”

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। नई पीढ़ी के चहुँमुखी विकास को समर्पित, राष्ट्रीय स्तर पर उभरते संगठन नई पीढ़ी फाउंडेशन ने गत वर्ष की तरह इस बार भी 4 अगस्त को पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। पिछली बार संगठन ने यह कार्यक्रम अपने दिल्ली स्थित कार्यालय से संपन्न किया था। संगठन द्वारा इस बार 'जड़ी-बूटी दिवस' नई पीढ़ी के लखनऊ कार्यालय में मनाने का फैसला किया गया है। इसी दिन नई पीढ़ी पत्रिका के जड़ी बूटी विशेषांक का विमोचन भी किया जाएगा। आज "नई पीढ़ी" की कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस दौरान नई पीढ़ी के संस्थापक शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आयुर्वेद वैदिक संस्कृति की महान उपलब्धि रही। जिसे वक्त के साथ लोग भूलते चले गये। जिस पर आधुनिक दौर में आचार्य बालकृष्ण ने सर्वाधिक काम किया है। उनके द्वारा लिख...