Tuesday, July 1News That Matters

यमुनोत्री धाम के पास चार मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख |

यमुनोत्री धाम के पास चार मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख |

यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के राना गांव में देर रात चार मकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के राना गांव में देर रात अचानक चार मकानों में आग लग गई। आग से चारों मकान जलकर राख हो गए। जबकि एक मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है।

गांव के मुकेश चौहान ने बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे गांव के बीचोंबीच अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते चार मकान आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले गांव के लोग भी आग बुझाने में जुटे थे।

काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया और फैल रही आग को काबू में किया गया। इस भीषण अग्निकांड में सोवेदंर सिंह, राजेन्द्र सिंह, भरत सिंह और सोहन सिंह का मकान जल कर राख हो गया, जबकि एक अन्य मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *