Wednesday, January 22News That Matters

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई तबाही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित लाने के लिए बनाया रेस्क्यू एक्शन प्लान|

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई तबाही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित लाने के लिए बनाया रेस्क्यू एक्शन प्लान|

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। आपदा के बाद उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेस्क्यू को एक्शन प्लान बनाया है।
अमरनाथ यात्रा में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित लाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फोन पर बात की। उन्होंने रक्षा मंत्री से प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का अनुरोध किया। सीएम धामी ने कहा कि अमरनाथ में फंसे तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मालूम हो कि उत्तराखंड भी हर साल हजारों श्रद्धालु अमरनाथ धाम की यात्रा पर जाते है। इस बार भी कई लोग वहां गए हैं। सीएम ने यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की।

यह भी पढ़े :- https://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/post.php?post=34386&action=edit

उत्तराखंड से अमरनाथ यात्रा में गए श्रद्धालु आपदा के बाद जगह-जगह फंस गए हैं। आपदा के बाद उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। सीएम धामी ने तीर्थ यात्रियों से भी फोन पर बात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें रेस्क्यू कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। संवदेनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, एसडीआरएफ को भी चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई तबाही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित लाने के लिए बनाया रेस्क्यू एक्शन प्लान|
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई तबाही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित लाने के लिए बनाया रेस्क्यू एक्शन प्लान|

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में 15 श्रद्धालुओं के मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतकों में सात महिलाएं और 6 पुरुष हैं। चिंता की बात है कि आपदा में करीब 40 तीर्थ यात्रियों के लापता होने की भी सूचना है।

अमरनाथ से चार दिन पहले ही लौटा है दून का जत्था

देहरादून के 12 से 13 लोगों का दल चार दिन पहले ही अमरनाथ से वापस लौटा है। राजीव नगर के निखिल जायसवाल और दीपक जायसवाल अपने मित्रों और परिवार समेत अमरनाथ की यात्रा पर गए थे। जहां से वह चार दिन पहले ही वापस लौटे हैं। वहीं, नगर निगम की पार्षद कोमल वोहरा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि देहरादून से एक ज्वैलर का परिवार भी अमरनाथ गया है। इसके अलावा एक अन्य 17 लोगों का दल 16 जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वाला है। यात्रा के संयोजक मनमोहन जायसवाल ने बताया कि वह हर साल अमरनाथ जाते हैं।

यह भी पढ़े :-https://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/post.php?post=34380&action=edit

250 लोगों का दल देहरादून से रवाना

धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने अमरनाथ यात्रा के लिए 250 लोगों के दल को शुक्रवार को सुभाषनगर से रवाना किया। विधायक ने स्मृति चिह्न देकर यात्रियों को सम्मानित किया। शिव शक्ति सेवा मंडल के अध्यक्ष राजेश भट्ट ने बताया कि 27वीं बार वह भक्तों को अमरनाथ यात्रा पर ले जा रहे हैं।

उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *