“राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: उत्तराखंड की महिलाएं राज्य की असली ताकत — विकास की हर दिशा में निभा रहीं अहम भूमिका”
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को उत्तराखंड की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि “राज्य की महिलाएं न केवल घर की बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की असली ताकत हैं।” उन्होंने कहा कि पर्वतीय प्रदेश की महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी अपने साहस, परिश्रम और समर्पण से विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने यह संदेश उत्तराखंड के विशेष सत्र एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अवसर पर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, विज्ञान, खेल और उद्यमिता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, जो राज्य के उज्जवल भविष्य का संकेत है।
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि सरकार और समाज दोनों को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हर महिला को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिले। उन्होंने राज्य सरकार की उन योजनाओं की भी सराहना की जो महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर चलाई जा रही हैं।