
संजय सती व अर्चना डिमरी सती के गढ़वाली वीडियो गीत ‘मेरु पहाड़ स्वर्ग जन’ का हुआ लोकार्पण
-बॉलीवुड स्टूडियो नेहरू कालोनी देहरादून में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र डंगवाल "पार्थ" और संगीतकार विकेश भारद्वाज ने वीडियो गीत का लोकार्पण किया। गीत अर्चना डिमरी सती ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। गीतकार संजय सती और गायिका अर्चना डिमरी सती के गढ़वाली वीडियो गीत 'मेरु पहाड़ स्वर्ग जन' का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र डंगवाल "पार्थ" और संगीतकार विकेश भारद्वाज ने किया। गीत अर्चना डिमरी सती के यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
बॉलीवुड स्टूडियो नेहरू कालोनी देहरादून में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र डंगवाल "पार्थ" ने कहा कि संजय सती ने पहाड़ के पर्यटन स्थलों को दर्शाता हुआ बहुत सुंदर गीत लिखा है। वर्तमान में चल रहे गढ़वाली डीजे गीतों की धमाचौकड़ी में यह गीत सुकून देता है।...