Monday, March 9News That Matters

Tag: थाना पटेलनगर

दून मेडिकल कॉलेज: फर्जीवाड़े में कर्मचारी निकाला, लेकिन मुकदमा अज्ञात के खिलाफ

दून मेडिकल कॉलेज: फर्जीवाड़े में कर्मचारी निकाला, लेकिन मुकदमा अज्ञात के खिलाफ

क्राइम, हेल्थ
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। राजकीय  दून मेडिकल कॉलेज से जुड़े फर्जी कोरोना जांच रिपोर्ट मामले में थाना पटेलनगर देहरादून में मुकदमा दर्ज हुआ है। फर्जीवाड़ा करने के आरोपी लैब टेक्नीशियन को कॉलेज प्रबंधन ने नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन, थाने में मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया है। लैब टेक्नीशियन उपनल के माध्यम से कालेज में नियुक्त हुए था। गौरतलब है कि गत 24 मई को विनय कुमार नाम के व्यक्ति की रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव दिखाया गया था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक केसी पंत।ने रिपोर्ट देखी तो उन्हें कुछ बातें खटकी। रिपोर्ट में शाब्दिक गलतियां तो थी ही, अनिवार्य क्यूआर कोड भी गायब था। इस पर उन्होंने रिपोर्ट को सत्यापन के लिए भेजा। उसके बाद जांच में उजागर हुआ कि मूल रिपोर्ट महाराष्ट्र के 21 वर्षीय किसी व्यक्ति की है, विनय कुमार की रिपोर्ट फर्जी है। असली रिपोर्ट के नाम आदि बदल...
टी-एस्टेट बंजारावाला में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चेन

टी-एस्टेट बंजारावाला में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चेन

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। टी-एस्टेट बंजारावाला में बदमाशों ने दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। मिली जानकारी के अनुसार टी-एस्टेट बंजारावाला निवासी 59 वर्षीय राजेश्वरी असवाल (पत्नी किशोर सिंह असवाल) रविवार (आज) को दोपहर सवा बारह बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो लोग उनके पास रुके। बदमाशों ने महिला से पता पूछने के बहाने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। इससे पहले कि बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती बदमाश फरार हो गए।...