
पोर्नोग्राफी: पुलिस राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पर पहुंची, हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी
-पोर्न वीडियो के मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। अब उनकी हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच शिल्पा और राज की ओर से गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दी गई है।
पोर्न वीडियोज के मामले में फंसे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर पुलिस शुक्रवार को उनके घर पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उनके घर की तलाशी भी ली। पुलिस ने कुछ सबूत खंगालने का प्रयास किया। इस बीच 100 से ज्यादा पोर्न वीडियोज बनाने के आरोपी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को भी कोर्ट ने बढ़ा दिया है।
मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा का आरोप है कि उन्होंने अपने ऐप 'हॉटशॉट्स' के लिए पोर्न मूवीज बनाई थीं। इसके बाद अदा...