उत्तरकाशी में फटा बादल, तीन लोगों की मौत
-उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद आए मलबे के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है। एसडीआरएफ राहत व बचाव कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में बारिश के बाद पहाड़ों में नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश के बीच उत्तरकाशी में कल देर रात बादल फट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मांडो में 2 महिला व एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। शवों को जिला अस्पताल में लाया गया है। मांडो गांव में अभी भी चार लोग लापता हैं।
भारी बरसात के कारण अचानक भागीरथी नदी समेत गाड़-गदेरे उफान पर आ गए हैं। बादल फटने से गांव मांडो, निराकोट, पनवाड़ी और कंकराड़ी के आवासीय घरों में पानी घुस गया। साथ ही गदेरा उफान पर आने से तीन लोग मलबे में फंसकर घायल हो गए।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन वि...