आज शाम आसमान में दिखेगा अनोखा नजारा, चंद्रमा-शुक्र और शनि होंगे बेहद करीब |
आज शाम आसमान में दिखेगा अनोखा नजारा, चंद्रमा-शुक्र और शनि होंगे बेहद करीब |
आज शाम हम सभी को आसमान में बहुत ही अनोखा और सुंदर खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। आसमान में चंद्रमा, शुक्र और शनि तीन ग्रहों की युति आसमान में एकदम साफ और स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। इस अनोखी खगोलीय घटना का नजारा हम सभी खुली आंखों से देख सकेंगे। इसके अलावा वेधशाला में दूरबीन की मदद से इस सुंदर खगोलीय नजारें का लुप्त उठा सकते हैं। 23 जनवरी 2023 को सूर्यास्त के बाद आकाश में पश्चिम दिशा की तरफ चंद्रमा, शुक्र और शनि ग्रह तीनों एक साथ नजर आएंगे।
जीवाजी वेधशाली, उज्जैन, मध्य प्रदेश के अनुसार आज शाम को यह सुंदर खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा, जब तीन प्रमुख ग्रह चंद्रमा-शुक्र-शनि की युति देखने को मिलेगी। 23 जनवरी को द्वितीया तिथि पर सायन गणना के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि में 27 अंश और 2 कला पर होगा और उसकी क्रांति 16 अंश 59...








