मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक गांव में समस्याओं का अंबार, सात किमी चलने के बाद मिलता है उपचार|
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक गांव में समस्याओं का अंबार, सात किमी चलने के बाद मिलता है उपचार|
पिथौरागढ़ के कनालीछीना के दूरस्थ गांव हड़खोला के पुष्कर सिंह धामी के सिर दोबारा प्रदेश के मुखिया का ताज सजा हो। लेकिन उनके सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। उनके सामने प्रदेश के साथ ही समस्याओं से घिरे अपने गांव के लोगों को राहत पहुंचाने की भी चुनौती है।
जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर सीएम पुष्कर धामी के पैतृक गांव हड़खोला में समस्याओं का अंबार है। उनके पहली बार सीएम बनने के बाद किसी तरह गांव तक सड़क बनीं है। अब भी उनके गांव को जोड़ने वाली पांच किमी सड़क में डामरीकरण नहीं हो सका है। इसके इंतजार में लोग कच्ची सड़क में हिचखोले खाने को मजबूर हैं।
उनके गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी बुरा हाल है। यहां के ग्रामीणों को मामूली उपचार के लिए भी 7 किमी दूर ऐलोपैथिक चिकित्सालय रणगांव की दौड़ लगानी पड़ र...







