Tuesday, March 10News That Matters

Tag: big breaking

उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें |

उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें |

उत्तराखण्ड
उपजे कई सवाल, कैसे पार पाएगी सरकार, इस रिपोर्ट में है जोशीमठ के भविष्य से जुड़ी जरूरी बातें | जोशीमठ में भूधंसाव के बाद उपजे हालात से सरकार कैसे निपटेगी, इसका स्पष्ट रोडमैप अभी सामने आना बाकी है। ऐसे में लोगों के मन में जोशीमठ के भविष्य को लेकर तमाम तरह की शंकाएं और सवाल हैं, जिनका जवाब मिलने में अभी समय लगेगा। अमर उजाला इन अपनी इस रिपोर्ट में ऐसे ही कुछ सवालों की पड़ताल की है। प्रभावित जोशीमठ के अस्तित्व का सवाल भूधंसाव प्रभावित जोशीमठ का अस्तित्व रहेगा या मिट जाएगा, इस सवाल का जवाब तकनीकी संस्थाओं की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मिल पाएगा है। तब सरकार भी अनिर्णय की स्थिति में दिखाई दे रही है। बीते दिनों आनन फानन में शहर में ड्रेनेज प्लान लागू करने के लिए सरकार की ओर से डीपीआर बनवाई गई। लेकिन निविदाएं खुलने के बाद भी सरकार ने इसे फिलहाल स्थगित कर दिया। शासन की ओर से इसके पीछे भ...
कंगना ने पूरी की ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग, इमोशनल नोट लिखकर बोलीं- सबकुछ गिरवी रख दिया |

कंगना ने पूरी की ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग, इमोशनल नोट लिखकर बोलीं- सबकुछ गिरवी रख दिया |

मनोरंजन
कंगना ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, इमोशनल नोट लिखकर बोलीं- सबकुछ गिरवी रख दिया | बता दें कि कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। हालिया पोस्ट में कंगना ने सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट लिखा है। कंगना रणौत का कहना है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी सारी दौलत गिरवी रख दी। इसके अलावा फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल के दौरान उन्हें डेंगू हो गया था। तमाम मुश्किलों के बाद भी उन्होंने काम जारी रखा। बता दें कि कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का...
LAC पर चीन से जारी टकराव के बीच पूर्वोत्तर में अभ्यास करेगी वायुसेना, राफेल-सुखोई दिखाएंगे ताकत |

LAC पर चीन से जारी टकराव के बीच पूर्वोत्तर में अभ्यास करेगी वायुसेना, राफेल-सुखोई दिखाएंगे ताकत |

देश-विदेश
LAC पर चीन से जारी टकराव के बीच पूर्वोत्तर में अभ्यास करेगी वायुसेना, राफेल-सुखोई दिखाएंगे ताकत | चीन की घुसपैठ को रोकने के लिए भारतीय वायु सेना पूर्वोत्तर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास 'अभ्यास प्रलय' आयोजित करेगी। चीन की घुसपैठ को रोकने के लिए भारतीय वायु सेना पूर्वोत्तर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास 'अभ्यास प्रलय' आयोजित करेगी। इस अभ्यास में वह अपने सभी प्रमुख हवाई अड्डों को शामिल करेगी। अगले कुछ दिनों में होने वाले अभ्यास का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय वायु सेना ने क्षेत्र में एस-400 वायु रक्षा स्क्वाड्रन को तैनात और सक्रिय कर दिया है जो दुश्मन के किसी भी विमान या मिसाइल को 400 किलोमीटर दूर से ही मार गिराने में सक्षम है। राफेल और सुखोई-30 लड़ाकू विमान भी दिखाएंगे ताकत अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास में परिवहन और अन्य विमानों के साथ-साथ राफेल और सुख...
अब एक-एक कर धवस्त होंगे जोशीमठ शहर के 181 भवन, किरायेदारों को भी मिलने लगी सहायता राशि |

अब एक-एक कर धवस्त होंगे जोशीमठ शहर के 181 भवन, किरायेदारों को भी मिलने लगी सहायता राशि |

उत्तराखण्ड
अब एक-एक कर धवस्त होंगे जोशीमठ शहर के 181 भवन, किरायेदारों को भी मिलने लगी सहायता राशि | जोशीमठ शहर में दारार वाले भवनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 14 और भवन इस सूची में जुड़ गए। कुल दरार वाले भवनों की संख्या बढ़कर अब 863 हो गई है। वहीं 181 भवनों को पूरी तरह से असुरक्षित घोषित किया गया है। वहीं सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने बताया कि प्रभावित किरायेदारों को भी 50 हजार रुपये की सहायता राशि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि घर खाली करने के बाद सामान ढुलाई में उनको मदद पहुंचाई जा सके। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने बताया कि उन्होंने कहा कि अब तक प्रभावित आठ किरायेदारों को 50 हजार रुपये प्रति परिवार के हिसाब से चार लाख रुपये की धनराशि तत्काल सहायता के रूप में दी गई है। सरकार की मानें तो ध्वस्त किए जाने वाले भवनों की संख्या और बढ़ सकती है। सीबीआरआई की ओर से सर्वेक...
पीपीएफ में निवेश करने वालों के लिए होगी बड़ी घोषणा! ‘बजट 2023-24’ में क्या खुशखबरी मिलेगी?

पीपीएफ में निवेश करने वालों के लिए होगी बड़ी घोषणा! ‘बजट 2023-24’ में क्या खुशखबरी मिलेगी?

कारोबार
पीपीएफ में निवेश करने वालों के लिए होगी बड़ी घोषणा! ‘बजट 2023-24’ में क्या खुशखबरी मिलेगी? एक्सिस सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ बी. गोपालकुमार 2023 के बजट से जुड़ी संभावनाओं पर कहा कि चूंकि यह वर्ष 2024 के आम चुनावों से पहले आखिरी पूर्ण बजट है ऐसे में इसके विकासोन्मुख होने की उम्मीद है। कोरोना संकट से बहुत हद तक उबरने के बाद 2022 में देश की अर्थव्यवस्था लगभग स्थिर रही। ऐसे में 2023 के बजट से लोगों को बहुत अपेक्षाएं हैं। जैसे-जैसे बजट की तारीख नजदीक आ रही है लोगों में इस बात की उत्सुकता बढ़ रही हैं कि इस बार उनके लिए क्या खास होगा? आने वाले बजट पर आर्थिक जानकारों के बीच भी दो तरह के राय हैं। कुछ जानकारों का मानना है कि महंगाई और बाजार के मौजूदा हालात को देखते बजट में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि आर्थिक विशेषज्ञों का एक वर्ग 2023 के बजट में बड़े सुधार की उम्मीद कर रहा है। उनका म...
जोशीमठ में हुई भारी बर्फबारी, पढ़ें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल|

जोशीमठ में हुई भारी बर्फबारी, पढ़ें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल|

उत्तराखण्ड
जोशीमठ में हुई भारी बर्फबारी, पढ़ें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल| मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। जोशीमठ में भू-धंसाव के बीच शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते समूचा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। आलम ये है कि ठंड और बर्फबारी की वजह से लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की संभावना जताई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुक्तेश्वर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर में न्यूनतम तापमान प...
एक ही कमरे में रहते हैं दोहरा शतक लगाने वाले गिल और किशन, रोहित से बातचीत में खुलासा |

एक ही कमरे में रहते हैं दोहरा शतक लगाने वाले गिल और किशन, रोहित से बातचीत में खुलासा |

खेल
एक ही कमरे में रहते हैं दोहरा शतक लगाने वाले गिल और किशन, रोहित से बातचीत में खुलासा | रोहित शर्मा और ईशान किशन ने वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शुभमन गिल का स्वागत किया। इस दौरान रोहित ने बताया कि गिल और किशन एक ही कमरे में रहते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 12 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम 337 रन ही बना पाई और मैच हार गई। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 208 रन बनाए। हालांकि, उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। 34 रन बनाने वाले रोहित शर्मा टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। शुभमन गिल ने अकेले भारतीय टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया। पहले उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की, क्योंकि एक छोर पर विकेट ...
पहलवानों के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी बोलीं- खिलाड़ी देश की शान, आरोपों की जांच हो |

पहलवानों के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी बोलीं- खिलाड़ी देश की शान, आरोपों की जांच हो |

खेल, देश-विदेश
पहलवानों के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी बोलीं- खिलाड़ी देश की शान, आरोपों की जांच हो | प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर लिखा "हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।" दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन लगातार राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। पहलवानों के आरोपों पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है और जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर लिखा "हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण...
फिल्म फ्लॉप होने की गारंटी है दीपिका का आइटम गाना, एटली भी ‘जवान’ को लेकर अभी से अलर्ट |

फिल्म फ्लॉप होने की गारंटी है दीपिका का आइटम गाना, एटली भी ‘जवान’ को लेकर अभी से अलर्ट |

मनोरंजन
फिल्म फ्लॉप होने की गारंटी है दीपिका का आइटम गाना, एटली भी ‘जवान’ को लेकर अभी से अलर्ट | 20 साल की उम्र में कोई 16 साल पहले कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली दीपिका पादुकोण को बड़े परदे पर पहली बड़ी कामयाबी हिंदी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से मिली ये तो सबको पता ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि दीपिका पादुकोण ने अब तक जितनी भी फिल्मों में सिर्फ आइटम सॉन्ग या स्पेशल अपीयरेंस के लिए एंट्री मारी है, वे सारी की सारी फिल्में फ्लॉप रही हैं। है ना चौंकाने वाली बात! चलिए बताते हैं पूरी कहानी विस्तार से। इन दिनों शाहरुख खान को लेकर अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘जवान’ बना रहे निर्देशक एटली के करीबी एक नए गुणा भाग में व्यस्त हैं। चर्चाएं हैं कि इस फिल्म के लिए शूट किया गया दीपिका का आइटम गाना अब शायद बड़े परदे तक न पहुंचे। बड़े परदे पर दीपिका नए साल में निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर...
नाम पर रार! विपक्ष का आरोप- मनोहर पर्रिकर की विरासत को मिटा रही BJP सरकार |

नाम पर रार! विपक्ष का आरोप- मनोहर पर्रिकर की विरासत को मिटा रही BJP सरकार |

देश-विदेश
नाम पर रार! विपक्ष का आरोप- मनोहर पर्रिकर की विरासत को मिटा रही BJP सरकार | सदन में विपक्ष के नेता यूरी अलेमो और विजय सरदेसाई ने मांग की कि एयरपोर्ट का नाम 'मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाए। गोवा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर ठन गई है। बता दें कि विपक्षी नेताओं और यहां तक कि भाजपा प्रवक्ता ने भी गोवा के नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम 'मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' से बदलकर 'मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' करने की मांग की है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई का दावा है कि राज्य सरकार एयरपोर्ट के नाम में पर्रिकर उपनाम का इस्तेमाल ना करके स्वर्गीय भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की विरासत को खत्म करने की कोशिश कर रही है। गोवा विधानसभा में गुरुवार को एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसके तहत राज्य के मोपा में स्थित नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नाम '...