Tuesday, March 10News That Matters

Tag: big breaking

राजधानी दून फिर से तपने लगी है, जिससे लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है।

उत्तराखण्ड
राजधानी दून फिर से तपने लगी है, जिससे लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है। राजधानी दून फिर से तपने लगी है, जिससे लोगों की बेचैनी और भी बढ़ गई है। पूर्व में मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई थी कि प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, लेकिन सारी संभावनाएं गलत साबित हुईं। गर्मी ने फिर राजधानी दून में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, जबकि मानसून के अभी चार दिन बाद यानी 28 जून तक ही उत्तराखंड में आने की संभावना मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। राजधानीवासियों को झमाझम बारिश के लिए फिलहाल चार दिन और इंतजार करना होगा। हालांकि, पूर्व में मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई थी कि प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, लेकिन सारी संभावनाएं गलत साबित हुईं। बताया जाता है कि हवाओं के दबाव के कमजोर पड़ने से मानसून फिलहाल रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा और बिहार, पूर्वी...

पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी ,यात्रियों को मौसम के हिसाब से यात्रा करने को कहा |

उत्तराखण्ड
पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी ,यात्रियों को मौसम के हिसाब से यात्रा करने को कहा | चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आने वाला समय थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। प्री मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों से मौसम के हिसाब से यात्रा करने को कहा जा रहा है। प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के बीच पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें अपील की गई है कि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री मौसम का हाल जानकर ही अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस यात्रा सीजन में अब तक चारों धामों में से यमुनोत्री धाम में तीन लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम में चार लाख से ज्यादा, केदारनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा और बदरीनाथ धाम में आठ लाख से ज्यादा यात्री दर्शन के लिए आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 95 हजार हेमकुंड ...
देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा

देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा

उत्तराखण्ड
देश की फौज और सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही केंद्र सरकार : माहरा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर उठाए बड़े सवाल कहा, कृषि कानून की तर्ज पर अग्निपथ योजना को तत्काल वापस ले केंद्र देहरादून I कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक करन माहरा ने आज केंद्र की सेना में भर्ती किए जाने वाली अग्निपथ योजना को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह अग्नि पथ योजना वास्तव में देश की फौज एवं सुरक्षा को खतरे में डालने जा रही है, इसलिए देश हित तथा यहां की इकोनॉमी को बचाने के लिए इस योजना को तत्काल वापस लेना चाहिए I उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश चीन, नेपाल एवं पाकिस्तान जैसे कूटनीतिक चाल चलने वाले देशों की सीमाओं से लगा हुआ है और कहीं न कहीं भारत को नुकसान पहुंचाने का कदम उठाया जाता रहा है I ऐसे में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना निश्चित रूप से ...
चारधाम सहित पर्वतीय क्षेत्र में जमकर बरसेंगे मेघ-बारिश का अलर्ट,जानें मौसम पूर्वानुमान |

चारधाम सहित पर्वतीय क्षेत्र में जमकर बरसेंगे मेघ-बारिश का अलर्ट,जानें मौसम पूर्वानुमान |

उत्तराखण्ड
चारधाम सहित पर्वतीय क्षेत्र में जमकर बरसेंगे मेघ-बारिश का अलर्ट,जानें मौसम पूर्वानुमान | गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2022 भी शुरू हो गई। पहाड़ पर बारिश से चारधाम में यात्रियों की संख्या घटने लगी है। जानें क्या है मौसम पूर्वानुमान? उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश होने की खबर का चारधाम यात्रा पर असर पड़ने लगा है। अब चारधाम यात्रियों की संख्या में कमी आने लगी है। चारधाम के लिए ऋषिकेश में 15 मई के आसपास जहां पांच से सात हजार तक पंजीकरण हो रहे थे, वहीं अब फोटोमैट्रिक ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर में पंजीकरण की संख्या 1400 के करीब रह गई है। खराब मौसब और पहाड़ में बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिली है। करीब एक माह तक यात्रा अपने पूरे चरम पर रही है। इस वजह से सरकार और प्रशासन की व्यवस्था भी कम पड़ गई थी। लोगों...
सरकार द्वारा किए खर्चों को लेकर नियंत्रक महालेखा परीक्षक ने फिर खड़े किए सवाल |

सरकार द्वारा किए खर्चों को लेकर नियंत्रक महालेखा परीक्षक ने फिर खड़े किए सवाल |

उत्तराखण्ड
सरकार द्वारा किए खर्चों को लेकर नियंत्रक महालेखा परीक्षक ने फिर खड़े किए सवाल | सरकार द्वारा किए खर्चों को लेकर नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) ने फिर सवाल खड़े किए हैं। कैग) के बार-बार सवाल उठाने के बावजूद उत्तराखंड की सरकारें वित्तीय नियंत्रण में सुधार नहीं कर पा रही हैं। नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) के बार-बार सवाल उठाने के बावजूद उत्तराखंड की सरकारें वित्तीय नियंत्रण में सुधार नहीं कर पा रही हैं। कैग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 15 साल में राज्य में रही सरकारों ने करीब 43 हजार करोड़ रुपये विधानसभा की मंजूरी के बिना ही खर्च कर दिए। कैग ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए इसे संविधान का उल्लंघन बताया है। राज्य सरकार को यदि वेतन, पेंशन या अन्य मदों पर पैसा खर्च करना होता है तो उसके लिए पहले बजट या फिर लेखानुदान में प्रावधान किया जाता है। इसके विपरती सरकारें मनमानी करती आ रही हैं। शुक्रवा...
उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज, पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश |

उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज, पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज, पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश | मौसम विज्ञानियों की मानें तो जिस मानसून को 20 जून के आसपास राज्य में दस्तक देना था, अब वह 25 जून के बाद ही यहां पहुंचेगा। उधर, मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने से न सिर्फ तापमान काफी नीचे चला गया है, बल्कि गर्मी से भी राहत मिली है। शनिवार सुबह पहाड़ों पर रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कहीं रिमझिम बारिश हो रही है तो कहीं बादल छाये हुए हैं। जिला मुख्यालय नई टिहरी व आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं कोटद्वार में भी रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों बादल छाए हुए है। हरिद्वार में भी सुबह से बूंदाबांदी जारी है। दूसरी ओर राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझ...
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवक |

उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवक |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवक | उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू की तो भगदड़ मच गई। इस बीच लाठीचार्ज से बचने के लिए कई युवक नहर में कूद गए। हल्द्वानी के साथ ही टनकपुर में भी युवाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवकों का प्रदर्शन जारी है। यहां तिकोनिया के पास युवकों ने जाम लगाया तो पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। लाठी चार्ज से बचने के लिए यहां कुछ युवक नहर में कूद गए। हालांकि अभी किसी भी तरह की कोई अनहोनी की सूचना नहीं है। कुछ युवक चोटिल हुए हैं। युवाओं के भारी विरोध के चलते पूरे शहर में भारी फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। इसी बीच योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ...

सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कांग्रेसियों ने बजट की कॉपी फाड़ी, मार्शल से धक्का मुक्की|

उत्तराखण्ड
सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कांग्रेसियों ने बजट की कॉपी फाड़ी, मार्शल से धक्का मुक्की| गुरुवार को विधानसभा सत्र के तीसरे दिन जिला विकास प्राधिकरण के मुद्दे को लेकर खूब हंगामा हुआ। विपक्ष ने तीखे तेवर दिखाते हुए सदन में बजट की कॉपी फाड़ दी। इस बीच विधायक अनुपमा रावत और सुमित हृदयेश की मार्शल से धक्का-मुक्की हुई। विपक्ष ने कहा कि सरकार ने जो जिला विकास प्राधिकरण बनाए थे, वह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। 14 जून से शुरू हुए उत्तराखंड विधानसभा सत्र का तीसरा दिन हंगामेदार रहा। जिला विकास प्राधिकरणों पर नियम 58 में सबसे पहले चर्चा शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में सवाल उठाने के साथ जोरदार हंगामा किया। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण खत्म करने को लेकर विपक्ष का अड़ा रहा। जिसके चलते आखिर में सदन शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। गुरुवार को विधानसभा सत्र के तीसरे दिन जिला विकास प्र...

सिंदूर की डिबिया कर सकती है खुलासा | सात जून को रेलवे के खंडहर में मिली हुई जली लाश का |

उत्तराखण्ड, क्राइम
सिंदूर की डिबिया कर सकती है खुलासा | सात जून को रेलवे के खंडहर में मिली हुई जली लाश का | देहरादून में सात जून को रेलवे के खंडहर में एक महिला की जली हुई लाश के मामले में पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस को सिंदूर की डिबिया मिली है। यह सिंदूर की डिबिया ही मामले का खुलासा कर सकती है। देहरादून में रेलवे स्टेशन के पास जली हुई महिला की लाश का राज सिंदूर की डिबिया खोल सकती है। लाश के पास मिली इस डिबिया के जरिये पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है। दरअसल, यह डिबिया हरिद्वार में बनी है और इसकी सप्लाई केवल बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में ही होती है। ऐसे में अब पुलिस की जांच की सुई इन दोनों धामों के लिए गए यात्रियों के पंजीकरण पर टिक गई है। सात जून को रेलवे के खंडहर में एक महिला की जली हुई लाश मिली थी। इसके एक हाथ पर विमला लिखा था और शरीर का अधिकांश हिस्सा जलने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से वायरल पत्र निकला फेक, सीएम पुष्‍कर‍ सिंह धामी ने दिए सख्‍त कार्रवाई के आदेश

उत्तराखण्ड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से वायरल पत्र निकला फेक, सीएम पुष्‍कर‍ सिंह धामी ने दिए सख्‍त कार्रवाई के आदेश जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया था। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा उक्‍त पत्र जांच में फेक पाया गया है। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूङी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है। इंटरनेट मीडिया में चल रहे इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि पीआईबी की फेक्ट चैक द्वारा भी इस पत्र को फेक पाया गया है।...