उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा |
उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा |
उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा है। रैकेट की संचालिका ऊधमसिंह नगर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री है। उसकी दो बेटियां भी गिरोह में शामिल हैं।
सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई एक महिला के पांच वर्षीय पुत्र को पुलिस ने उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। गिरोह के कब्जे से छह मोबाइल, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी डीएल वर्मा ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने विजय नगर नई बस्ती काशीपुर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री से कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर वार्ता की।
उन्होंने खुद को सर्र...








