Tuesday, March 10News That Matters

Tag: big breaking

छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के खुलेंगे कपाट|

छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के खुलेंगे कपाट|

उत्तराखण्ड
छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के खुलेंगे कपाट| छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलेंगे। बैसाखी पर बाबा की डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ से मद्महेश्वर के लिए प्रस्थान का दिन भी तय किया गया। आज बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया। 19 मई को विधिविधान के साथ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोले जाएंगे। जबकि छह मई को भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। इसी दिन बाबा केदार के कपाट भी खुलेंगे। बाबा की डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ ...
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा. इससे मैच से पहले सूर्यकुमार यादव प्रैक्टिस करते हुए नजर आए

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा. इससे मैच से पहले सूर्यकुमार यादव प्रैक्टिस करते हुए नजर आए

खेल
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा. इससे मैच से पहले सूर्यकुमार यादव प्रैक्टिस करते हुए नजर आए| मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 23वां मुकाबला खेला जाएगा. अगर इस सीजन की पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो इसमें पंजाब का पलड़ा भारी नजर आता है. पंजाब ने इस सीजन में चार मैच खेलते हुए दो मैच जीते हैं. जबकि मुंबई ने चार मैच हारे हैं. उसे अब भी पहली जीत की तलाश है. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. वे इस मुकाबले के लिए भी तैयारी कर रहे हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. हाल ही में मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें टिम डेविड और सूर्यकुमार यादव बैटिंग का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान सूर्यकुमार एक अजीबो-गरीब शॉट खेलते हैं. मुंबई के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सैकड़ों लो...
यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप|

यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप|

देश-विदेश
यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप| रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर बड़ा आरोप लगाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि रूस का युद्ध 'नरसंहार' है, जो यूक्रेनियों का नामो निशान मिटा रहा है. रूस ने यूक्रेन में तबाही मचाने का सिलसिला पिछले 49 दिनों से कम नहीं किया है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन में रूस का युद्ध ‘नरसंहार के बराबर’ है. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ‘यूक्रेनी होने के विचार तक को मिटाने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया. बाइडेन ने युद्ध को बताया रूस का नरसंहार बाइडेन ने वाशिंगटन लौटने के लिए एयर फोर्स वन विमान में सवार होने से पहले आयोवा में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘हां, मैंने इसे नरसंहार करार दिया है. यह साफ हो गया है कि पुतिन यूक्रे...
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पांच साल में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शासन ने जांच बैठा दी है।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पांच साल में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शासन ने जांच बैठा दी है।

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पांच साल में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शासन ने जांच बैठा दी है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई अनियमितताओं को लेकर पिछले साल अगस्त में अपर सचिव राजेंद्र सिंह ने विवि के कुलसचिव से बिंदुवार सभी आरोपों की जांच रिपोर्ट मांगी थी। जांच की आंच पांच साल तक विभाग के मंत्री रहे डॉ.हरक सिंह रावत तक भी पहुंच सकती है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पांच साल में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शासन ने जांच बैठा दी है। इसके लिए अपर सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट शासन को देगी। आयुर्वेद विवि पिछले कई सालों से वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार, नियुक्तियों में गड़बड़ियों के लिए चर्चाओं में है। पिछले साल अगस्त में अपर सचिव राजेंद्र सिंह ने विवि के कुलसचिव से बिंदुव...
आज और कल शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक |

आज और कल शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक |

उत्तराखण्ड
आज और कल शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक | गुरुवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के स्नान पर्व पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों और सद्भावना सम्मेलन के श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने की है। जिन जगहों पर नो एंट्री रहेगी उनके बारे में भी जानकारी जारी की गई है। बैसाखी स्नान और ऋषिकुल मैदान में चल रहे सद्भावना सम्मेलन को लेकर पुलिस ने दो दिनों के लिए शहर में यातायात प्लान, नो एंट्री और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। ऐसे में वाहन चालक रूट प्लान देखकर ही सड़कों पर निकलें। बिना रूट प्लान देखे जाम में फंस सकते हैं। 13 और 14 अप्रैल (बुधवार और गुरुवार) को सुबह से आधी रात तक भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। गुरुवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के स्नान पर्व पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों और सद्भावना सम्मेलन के श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की...
भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में होंगी शामिल |

भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में होंगी शामिल |

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में होंगी शामिल | असम विधानसभा इस बार सीपीए भारत रीजन के 8वें सम्मेलन की मेजबानी भी कर रहा है। भारत रीजन की ओर से उत्तराखंड व असम राज्य की विधानसभा इस कार्यकारी समिति की सदस्य हैं। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण भारत में पहली बार गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेंगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए वह 9 से 12 अप्रैल तक असम के दौरे पर रहेंगी। पहली बार असम विधानसभा 9 व 10 अप्रैल को सीपीए मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक की मेजबानी कर रही है। सीपीए की कार्यकारी समिति में सीपीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 35 सदस्य शामिल हैं और इसमें अफ्रीका के अलावा सीपीए के प्रत्येक क्षेत्र के तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। भारत रीजन की ओर से उत्तर...
उत्तराखंड के दो जिलों में मिले सिर्फ तीन नए कोरोना संक्रमित, अब सक्रिय मामले लगातार हो रहे कम|

उत्तराखंड के दो जिलों में मिले सिर्फ तीन नए कोरोना संक्रमित, अब सक्रिय मामले लगातार हो रहे कम|

उत्तराखण्ड, हेल्थ
उत्तराखंड के दो जिलों में मिले सिर्फ तीन नए कोरोना संक्रमित, अब सक्रिय मामले लगातार हो रहे कम| प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीजों की मौत नहीं हुई है। सात संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 88543 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर दो जिलो में सिर्फ तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सात मरीज ठीक हुए हैं। 169 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92200 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1932 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरिद्वार में दो और देहरादून जिले में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। सात संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 88543 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ...
नेगी दा को कल मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत 44 हस्तियों को करेंगे पुरस्कृत|

नेगी दा को कल मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत 44 हस्तियों को करेंगे पुरस्कृत|

उत्तराखण्ड, मनोरंजन
नेगी दा को कल मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी समेत 44 हस्तियों को करेंगे पुरस्कृत| 12 अप्रैल को नेगी दा अपने साथी कलाकारों के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सामने अपने लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को कल प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेगी दा समेत 44 अन्य हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र दिया जाएगा। नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 12 अप्रैल को नेगी दा अपने साथी कलाकारों के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सामने अपने लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे। ...
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने |

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने |

उत्तराखण्ड
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने | पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी जब चंपावत विधानसभा के राजनीतिक दौरे पर गए तो उनके वहां से उपचुनाव लड़ने की कयासबाजी ने जोर पकड़ा। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद नए कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, बेशक अभी यह तय नहीं है, लेकिन सियासी हलकों में उनके कैंट सीट से चुनाव लड़ने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमाने लगी हैं। मुख्यमंत्री को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है, इसके लिए उन्हें उपचुनाव लड़ना है। करीब छह विधायक अभी तक उनके लिए अपनी सीट खाली करने का एलान कर चुके हैं। उपचुनाव के लिए उन्हें ऐसी विधानसभा सीट की तलाश है, जिसपर चुनाव लड़ना सहज हो। पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी जब चंपावत विधानसभा के राजनीतिक ...
बढ़ सकता है केदारनाथ हेली सेवा का किराया, कंपनियों की मांग पर सरकार करेगी फैसला|

बढ़ सकता है केदारनाथ हेली सेवा का किराया, कंपनियों की मांग पर सरकार करेगी फैसला|

उत्तराखण्ड
बढ़ सकता है केदारनाथ हेली सेवा का किराया, कंपनियों की मांग पर सरकार करेगी फैसला| एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएस) के दाम में करीब 40 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी के बाद हेली कंपनियों ने सरकार से किराया बढ़ाने की मांग की है। कंपनियों की इस मांग पर अब सरकार को फैसला करना है। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा पर महंगाई की मार पड़ सकती है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएस) के दाम में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने के कारण केदारनाथ हेली सेवा का किराया भी बढ़ सकता है। हेली कंपनियों की ओर से सरकार से किराया बढ़ाने देने की मांग की गई है। हेली एविएशन एसोसिएशन की ओर से दिए किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द ही सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालित करने को नौ कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। ज...