Wednesday, October 29News That Matters

Tag: big breaking

गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा|

गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा|

उत्तराखण्ड
गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा| अचानक गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका होेने से मसूरी में अफरा तफरी मच गई। गुब्बारे बेच रहे 19 साल के युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। धमाके से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ देर तो किसी को समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है।शहर के कुलड़ी में गुब्बारा गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होने से गुब्बारा बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। हादसे में गुब्बारे बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में घायल युवक को स्थानी...
प्रेमिका ने किया इंकार तो प्रेमी  के सर चढ़ा खून सवार, कर दी हत्या |

प्रेमिका ने किया इंकार तो प्रेमी के सर चढ़ा खून सवार, कर दी हत्या |

क्राइम
प्रेमिका ने किया इंकार तो प्रेमी के सर चढ़ा खून सवार, कर दी हत्या | शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है। रुड़की में सामने आए इस मामले से हड़कंप मच गया। दोनों के बीच करीब आठ साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यह मामला गुरुवार को सामने आया था। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पिता राशिद की तहरीर पर आरोपित प्रेमी युवक गुलबेज निवासी जवालापुर हरिद्वार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को जेल भेज दिया है। तीन घंटे बाद युवक कमरे से सूटकेस लेकर जाने लगा | एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि शादी से इन्कार करने पर उक्‍त युवक ने युवती की हत्या कर दी है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों कलियर स्थित एक होटल में पहुंचे। उन्होंने एक कमरा बुक कराया था। करीब तीन घंटे बाद युवक कमरे से सूटकेस लेकर जाने लगा। उससे सूट...
धामी ने भाजपा के सपने को साकार करने की ठानी, पर आसान नहीं है राह |

धामी ने भाजपा के सपने को साकार करने की ठानी, पर आसान नहीं है राह |

उत्तराखण्ड
धामी ने भाजपा के सपने को साकार करने की ठानी, पर आसान नहीं है राह | वर्ष 1989, 2014, 2019 के आम चुनाव में भाजपा घोषणा पत्र में लाई थी समान नागरिक संहिता। गोवा में पहले से लागू है पुर्तगाल सिविल कोड 1867, अब उत्तराखंड ने मचाई देश में हलचल। कानूनविदों के मुताबिक, आसान नहीं है देश के किसी भी राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करना। भारतीय जनता पार्टी देश में समान नागरिक संहिता की जो कवायद लंबे समय से चला रही है, उसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरा करने चले हैं। हालांकि राह आसान नहीं है क्योंकि गोवा को छोड़कर देश के किसी भी राज्य या केंद्र के स्तर से समान नागरिक संहिता अभी तक लागू नहीं हो पाई है। गोवा का भी भारत में विलय होने से पहले से ही वहां पुर्तगाल सिविल कोड 1867 लागू है। आईए जानते हैं क्या है समान नागरिक संहिता, क्या होगा इसका असर, कैसे होगा लागू, कानूनविदों की क्या...
श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, देखें तस्‍वीरों में|

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, देखें तस्‍वीरों में|

उत्तराखण्ड
श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, देखें तस्‍वीरों में| श्री दबार साहिब परिसर से श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व नगर परिक्रमा निकली गई। इस दौरान संगतों के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। गुरुवार को साढ़े सात बजे दरबार साहिब से नगर परिक्रमा निकलने से पहले बड़ी तादाद में संगत श्रद्धालु परिसर में एकत्रित हुए। यहां से जयकारे के साथ संगत शहर के लिए निकली। बिंदल में संगतों ने श्रद्धालुओं को चना, मुरमुरे, गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया। यहां से श्रीमहंत के साथ संगत घंटाघर पहुंची। यहां विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने श्रीमहंत का फूल माला से स्वागत किया। जिसके बाद संगत नगर परिक्रमा के लिए आगे बढ़ी। ऐतिहासिक झंडा मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं संगत ने श्री दरबार साहिब परिसर में बुधवार को मेले की रौनक बढ़ाई। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों को ...
कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली विधानसभा महिला स्पीकर!

कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली विधानसभा महिला स्पीकर!

उत्तराखण्ड
कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली विधानसभा महिला स्पीकर! उत्तराखंड को ऋतु खंडूरी के रूप में पहली विधानसभा अध्यक्ष मिलने जा रही हैं। कोटद्वार से विपरीत परिस्थितियों में चुनाव जीतकर आई महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए करीब-करीब तय माना जा रहा है। जल्द पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है। ऋतु पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं और कोटद्वार से चुनाव जीतने के बाद से ही उनका नाम पहले मुख्यमंत्री और फिर मंत्री पद के लिए चल रहा था, हालांकि सीएम और मंत्री पद की रेस से ऋतु बाहर हो गईं लेकिन अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। राज्य गठन के बाद से यह पहला मौका होगा जब कोई महिला विधायक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुनी जाएंगी। इधर, ऋतु ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर प...
प्रदेश में 14 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने तोड़ा दम

प्रदेश में 14 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने तोड़ा दम

उत्तराखण्ड, हेल्थ
प्रदेश में 14 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने तोड़ा दम श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। 20 मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में अब 290 एक्टिव केस रह गए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14 नए संक्रमित मिले हैं जबकि एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई। 20 मरीजों के ठीक होने के साथ ही प्रदेश में अब कोविड के 290 एक्टिव केस रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार को सामने आए 14 नए मामलों में देहरादून में छह, चमोली व चंपावत में एक-एक, हरिद्वार, नैनीताल व पौड़ी में दो-दो मामले शामिल हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं, बुधवार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज...
प्रदेश के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश के आसार|

प्रदेश के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश के आसार|

उत्तराखण्ड
प्रदेश के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश के आसार| प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने और आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। प्रदेश के कई इलाकों में आज बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। जिले के शेष स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ जगहों पर बादल छाये रहेंगे । इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, राजधानी दून व आसपा...
देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश |

देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश |

उत्तराखण्ड
देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी से लेकर हिंदुत्व छवि वाले नेताओं की रौनक दिखी। सुबह सभी विधायकों, संगठन पदाधिकारियों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना से भी सियासी संदेश दिया। चार राज्यों के चुनाव में दमदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने पहले राज्य के शपथ ग्रहण को भव्य बनाकर कई मायनों में 2024 का एजेंडा सेट करने का काम किया है। इस एजेंडे में सबसे ऊपर है हिंदुत्व कार्ड, जिसकी शुरुआत भाजपा ने देवभूमि से की है। भले ही राम मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ भाजपा के लिए वह मुद्दा कुछ हल्का पड़ा हो लेकिन हिंदुत्व कार्ड आज भी पूरी शिद्दत से चल रहा है। यूपी हो या उत्तराखंड, विधानसभा चुनाव में इसकी झलक देखने को मिली है। इसकी तस्दीक कांग्रेस के चिंतन से निक...
कई महीने से जेल की हवा खा रहे अरमान कोहली, काजोल की बहन ने भी जड़ा था थप्पड़ |

कई महीने से जेल की हवा खा रहे अरमान कोहली, काजोल की बहन ने भी जड़ा था थप्पड़ |

मनोरंजन
कई महीने से जेल की हवा खा रहे अरमान कोहली, काजोल की बहन ने भी जड़ा था थप्पड़ | बॉलीवुड और टीवी एक्टर अरमान कोहली का आज 50वां जन्मदिन है। ये मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार कोहली के बेटे हैं। अरमान बचपन से ही अभिनय, पैसा और शोहरत देखते आ रहे हैं। एक्टिंग तो इन्हें विरासत में मिली है, बावजूद इसके वह एक बड़े और सफल अभिनेता नहीं बन सके। अरमान कोहली अपने अभिनय से ज्यादा निजी जिंदगी में विवादों की वजह से चर्चा में हैं। अरमान कोहली पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट, गाली-गलौच का आरोप है। इसके अलावा ड्रग्स मामले को लेकर अगस्त 2021 में एनसीबी ने उनके घर छापेमारी की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, तब से वह सलाखों के पीछे हैं। आज हम आपको बताने जा रहें कि अरमान कोहली का कौन-कौन से विवादों से नाता रहा है।     तारक मेहता की 'बबीता जी' के साथ मारपीट टीवी के पॉपुलर कॉमेडी श...
पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ

पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ

उत्तराखण्ड
पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आ...