बॉलीवुड में इन सितारों ने जमाया अभिनय का सिक्का, लेकिन सोशल मीडिया से हैं दूर, जानें क्या है वजह |
बॉलीवुड में इन सितारों ने जमाया अभिनय का सिक्का, लेकिन सोशल मीडिया से हैं दूर, जानें क्या है वजह |
आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। फैंस को भी उनके पसंदीदा सितारों की जानकारी इंटरनेट पर मिलती रहती है। सेलेब्स हर दिन खुद से जुड़ी जानकारियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा करते हैं और उनके फैंस उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया के जरिए फैंस और सेलेब्स के बीच एक खास रिश्ता बना रहता है, लेकिन आज के दौर में भी कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जो सोशल मीडिया की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। चलिए जानते हैं उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
रणबीर कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का आता है। रणबीर कपूर की अच्छी खासी फैन फॉलोइं...








