Monday, April 20News That Matters

Tag: DEHRADUN NEWS

उत्तराखंड : बर्फबारी ने बढ़ाई उत्तराखंड में ठिठुरन, इन जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड : बर्फबारी ने बढ़ाई उत्तराखंड में ठिठुरन, इन जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बर्फबारी ने बढ़ाई उत्तराखंड में ठिठुरन, इन जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। अब पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। पहाड़ की चोटियों पर हो रही बर्फबारी की ठंड अब मैदानी क्षेत्रों में भी पहुंच गई है। बर्फबारी की साथ-साथ बारिश भी देखने को मिली, जिससे ठंड और बढ़ गई है। उत्तराखंड में अब कड़ाके ठंड पड़नी शुरू हो गई है। सीमांत में दूसरे दिन भी आसमान बादलों से ढका रहा। इस दौरान हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात भी होता रहा। हिमपात के चलते तापमान में गिरावट आ चुकी है। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि से ही हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। सोमवार की रात्रि को मध्य हिमालयी छिपलाकेदार और खलिया टॉप पर भी हल्का हिमपात हुआ। जबकि पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी, नंदा कोट सहित अन्य चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। धारचूल...
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने टनल से निकाले गए मजदूरों से की बात, बाबा केदार का कहा धन्यवाद

उत्तराखंड : पीएम मोदी ने टनल से निकाले गए मजदूरों से की बात, बाबा केदार का कहा धन्यवाद

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने टनल से निकाले गए मजदूरों से की बात, बाबा केदार का कहा धन्यवाद उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को 17वें दिन सही सलामत निकाल लिया गया। इस खुशी के पल में पूरे देश ने राहत की सांस ली। मंगलवार को हुए सफल रेस्क्यू के बाद आज बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन श्रमिकों से बात की। 17 दिन बाद उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए श्रमिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन से बात की। पीएम मोदी ने श्रमिकों से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए ये बड़ी खुशी की बात है। ये केदारनाथ बाबा की कृपा रही कि आप सब सकुशल बाहर आए हैं। 17 दिन का समय कम नहीं होता। ये काबिले तारीफ है कि आपने कैसे टनल के अंदर एक दूसरे का हौसला बनाए रखा। श्रमिकों ने पीएम मोदी से भी अपनी बात रखी। श्रमिकों ने कहा कि सर हम 18 दिन तक टनल में फंसे थे, लेकिन हमें एक बार भ...
उत्तराखंड : जीएसटी चोरी के खिलाफ चले अभियान, में देहरादून डिवीजन से हुई 1.50 करोड़ की वसूली

उत्तराखंड : जीएसटी चोरी के खिलाफ चले अभियान, में देहरादून डिवीजन से हुई 1.50 करोड़ की वसूली

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जीएसटी चोरी के खिलाफ चले अभियान, में देहरादून डिवीजन से हुई 1.50 करोड़ की वसूली राज्य में जीएसटी चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में देहरादून डिवीजन में राज्य कर विभाग ने 1.50 करोड़ रुपये की वसूली की है। सचल दल इकाई ने राज्य की सीमाओं पर चेकिंग कर बाहरी राज्यों से बिना बिल लाए जा रहे माल को जब्त कर टैक्स वसूली की कार्रवाई की है। राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल के दिशानिर्देश पर प्रदेशभर में जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विभाग की सचल दल इकाई ने त्योहारों पर बाहरी राज्यों से आने वाले माल की चेकिंग की। बिना बिल के सामान को जब्त कर कारोबारियों से टैक्स की वसूली की है। देहरादून डिवीजन के तहत विकासनगर और देहरादून से लगभग 1.50 करोड़ की वसूली की गई। विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में बिना दस्तावेजों पर आई-फोन का कारोबार करने वाले डीलरों पर कार्रवाई लगभग ...
उत्तराखंड : धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, कार्तिक पूर्णिमा पर 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

उत्तराखंड : धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, कार्तिक पूर्णिमा पर 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, कार्तिक पूर्णिमा पर 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर सोमवार को धर्मनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप समेत आसपास के गंगा घाट श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। ठंड के बावजूद भोर से शुरू हुआ स्नान का क्रम देर शाम तक जारी रहा। गंगा घाटों पर बम-बम भोले, हर-हर गंगे के जयकारे लगते रहे। पुलिस प्रशासन के अलावा हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगा सभा के पदाधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने दोपहर के समय हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीआर से भी भीड़ की मॉनिटरिंग की गई। पूरे मेला क्षेत्र को नौ जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया था। पुलिस के अनुसार शाम छह बजे तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस...
उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन

उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आठ दिसंबर को देहरादून में पीएम मोदी करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने देहरादून आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने की सूचना मिल गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री धामी के स्तर पर बैठकें बुलाई जा सकती हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, इन इलाकों में होगी बारिश

उत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, इन इलाकों में होगी बारिश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, इन इलाकों में होगी बारिश मौसम ने करवट बदली और केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। इससे पूरे प्रदेश में पारा लुढ़क गया। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। आज और कल भी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह से प्रदेशभर के जनपदों में घने बादल छाए रहे। दोपहर एक बजे के आसपास पहले केदारनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी शुरू हुई और करीब एक घंटे बाद धाम में भी बर्फबारी शुरू हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे से बद्रीनाथ धाम एवं हेमकुंड साहिब में वर्षा और बर्फबारी हुई। देर शाम तक यह जारी थी। इससे जोशीमठ, पीनलकोटी, गोपेश्वर व चमोली समेत अन्य निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। लोग दिनभर घरों मे...
उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, मजदूरों के सकुशल निकलने की कामना

उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, मजदूरों के सकुशल निकलने की कामना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, मजदूरों के सकुशल निकलने की कामना उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोमवार को गुरु पर्व के अवसर पर देहरादून के रायपुर रोड स्थित नानकसर सतसंग सभा गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है। गुरु नानक देव जी ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। राज्यपाल ने कहा की गुरु नानक देव ने अपने मूल मंत्र में सबका भला, और सब कुछ तेरा को जो संदेश दिया है वह सबसे बड़ा संदेश है। इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्तरकाशी के स...

उत्तराखंड : पर्वतीय इलाकों में रहेगा बादलों का डेरा, वर्षा व बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पर्वतीय इलाकों में रहेगा बादलों का डेरा, वर्षा व बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। सोमवार को वर्षा-बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी...
उत्तराखंड : आईपीएस अधिकारी का UPI हैक कर उड़ाई रकम

उत्तराखंड : आईपीएस अधिकारी का UPI हैक कर उड़ाई रकम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आईपीएस अधिकारी का UPI हैक कर उड़ाई रकम साइबर ठगों ने दून निवासी पूर्व आईपीएस अधिकारी को ठगी का शिकार बनाया है। पूर्व अधिकारी का यूपीआई अकाउंट हैक कर आरोपितों ने दो ट्रांजेक्शन में खाते से करीब 64 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने बैंक में सूचना देने के साथ ही पुलिस को शिकायत दी है। साथ ही इसमें यूपीआई के कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है। राजपुर थाने को प्राप्त शिकायत के अनुसार, सहस्रधारा रोड पर कृषाली स्थित ऊषा कॉलोनी में रहने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी विक्रम चंद्र गोयल ने शिकायत दी। बताया कि 24 अगस्त को उनके खाते से बिना उनकी जानकारी के करीब 64 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से किसी अमित कुमार मित्रा के खाते में ट्रांसफर किए गए। विक्रम चंद्र गोयल ने बताया कि वे उस दिन बिग बास्केट की वेबसाइट पर कुछ सामान खरीद रहे थे, जिसके लिए उन्होंने यूपीआई के माध्यम से भुगतान का...
उत्तराखंड : डकैतों को चोरी के वाहन मुहैया कराने वाले एक सहयोगी गैंग का नाम आया सामने

उत्तराखंड : डकैतों को चोरी के वाहन मुहैया कराने वाले एक सहयोगी गैंग का नाम आया सामने

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डकैतों को चोरी के वाहन मुहैया कराने वाले एक सहयोगी गैंग का नाम आया सामने देहरादून के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने वाले एक सहयोगी गैंग का और पता चला है। यह गैंग इन डकैतों को चोरी के वाहन उपलब्ध कराता है। पुलिस इस गैंग के बदमाशों को खोजने के लिए भी बिहार में दबिश दे रही है। इसके साथ ही घटना को अंजाम देने आए दो और बदमाशों के नामों का खुलासा हुआ है। इनमें अविनाश नाम के बदमाश के खिलाफ बिहार में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गैंग के सदस्य घटना करने के बाद अपना हुलिया बदल लेते हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल होता है। बता दें कि राज्य स्थापना दिवस के दिन राजपुर रोड पर हुई रिलायंस ज्वेल्स में डकैती की घटना में पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। पुलिस ने बिहार के वैशाली से अभिषेक नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था। यह वही बदमाश है जो वीड...