Monday, April 20News That Matters

Tag: DEHRADUN NEWS

उत्तराखंड : दीपावली पर रात में भी संचालित की जाएगी अस्पताल की इमरजेंसी, ऑन कॉल उपस्थित होंगे डॉक्टर

उत्तराखंड : दीपावली पर रात में भी संचालित की जाएगी अस्पताल की इमरजेंसी, ऑन कॉल उपस्थित होंगे डॉक्टर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दीपावली पर रात में भी संचालित की जाएगी अस्पताल की इमरजेंसी, ऑन कॉल उपस्थित होंगे डॉक्टर दीपावली में बस चंद दिन बचे हैं। हिंदुओं के इस पवित्र त्यौहार के लिए तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। ये तो सब जानते हैं कि दीपावली के दिन पटाखों से जलने आदि के काफी मामले आते हैं। लिहाजा अस्पताल प्रबंधन ने आपात सेवाएं दुरुस्त रखने का दावा किया है। राजकीय मेला अस्पताल में बर्न वार्ड तो नहीं है, लेकिन पटाखों से मामूली जले मरीजों को इमरजेंसी में हरसंभव उपचार दिलाया जाएगा। इतना ही नहीं आन काल विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपस्थित होंगे। प्रकाश पर्व दीपावली पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में जमकर आतिशबाजी होती है। हर साल सरकारी और निजी अस्पतालों की इमरजेंसी में पटाखों से जले काफी मरीज पहुंचते हैं। सरकारी अस्पतालों में बर्न वार्ड न होने के चलते गंभीर मरीज रेफर किए जाते हैं। मामूली जले मरीजों को अस्पताल...
उत्तराखंड : डीएवी में आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले लात-घूसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया

उत्तराखंड : डीएवी में आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले लात-घूसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डीएवी में आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले लात-घूसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया देहरादून के डीएवी कॉलेज में फर्जी आईकार्ड बांटने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी और आर्यन संगठन के छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों में जमकर लात घूसे चले। हालात यहां तक पहुंच गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद छात्र मुख्य गेट पर एकत्र होकर कॉलेज में प्रवेश करने की जिद पर अड़ गए। हालांकि पुलिस केवल वोटरों को ही प्रवेश दे रही है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने कुछ फर्जी आईकार्ड पकड़े हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल में इन छात्रों पर मुक़दमा दर्ज करने की बात कही है। डीएवी पीजी कॉलेज में आठ बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर कॉलेज के 4709 छात्र-छात्राएं अपने वोट का प्रयोग करेंगे। डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य वीसी पांडेय ने बताया, कॉलेज में छह बूथ बनाए गए हैं। 1708 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। एमकेपी की ...
उत्तराखंड : केदारनाथ में वरुण गांधी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, वापसी के लिए हुए रवाना

उत्तराखंड : केदारनाथ में वरुण गांधी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, वापसी के लिए हुए रवाना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : केदारनाथ में वरुण गांधी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, वापसी के लिए हुए रवाना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को केदारनाथ धाम में मत्था टेका। सुबह-सुबह राहुल गांधी केदारनाथ धाम पहुंचे और मत्था टेक कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। बाबा केदार के दरबार में मत्था टेकने के साथ ही सांसद राहुल गांधी का तीन दिवसीय केदारनाथ दौरा आज समाप्त हो गया है। खास बात ये है कि केदारनाथ धाम में मत्था टेकने से पहले राहुल गांधी ने अपने चचेरे भाई और भाजपा नेता वरुण गांधी से मुलाकात की। दरअसल, भाजपा नेता वरुण गांधी भी इन दिनों केदारनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने उनसे भी मुलाकात की। राहुल गांधी अब केदारनाथ से निकल गए हैं। केदारनाथ से देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी रवाना हो गए हैं। तीन दिन के दौरे पर केदारनाथ आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ...
उत्तराखंड : आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

उत्तराखंड : आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। वह बदरीनाथ धाम के दर्शन के साथ ही नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शासन व प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। शाम को वह राजभवन देहरादून पहुंचेंगी और राज्य के विभिन्न जनजातीय समूहों से मुलाकात करेंगी। वह राजभवन में ही रात्रि विश्...
उत्तराखंड : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, एक कर्मचारी घायल

उत्तराखंड : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, एक कर्मचारी घायल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, एक कर्मचारी घायल राजपुर रोड पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इससे एक कर्मचारी घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले में कर अधीक्षक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कर अधीक्षक राहुल कैंथोला ने बताया कि नगर निगम कर एवं राजस्व निरीक्षक ने फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार की थी। इस पर शनिवार को टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। पुलिस बल के साथ मिलकर टीम ने वहां से अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दिनेश गुप्ता और अंजलि गुप्ता ने टीम पर हमला कर दिया। उनके साथियों ने उपद्रव शुरू कर दिया। हमले में कर्मचारी विष्णु कुमार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कर अधीक्षक...
उत्तराखंड : प्रदेश करेगा असम के साथ सेब का व्यापार, हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की हुई पहल

उत्तराखंड : प्रदेश करेगा असम के साथ सेब का व्यापार, हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की हुई पहल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश करेगा असम के साथ सेब का व्यापार, हर्षिल का सेब मंडियों में पहुंचाने की हुई पहल कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा, उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में उत्पादित सेब का व्यापार असम की मंडियों में किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने असम कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ सेब का व्यापार करने के लिए विस्तार से चर्चा की। गुवाहाटी दौरे पर रविवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के सेब को असम तक पहुंच बढ़ाने के लिए मंडी विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, उत्तरकाशी के हर्षिल का सेब कोलकाता तक पहुंचता है। इसे असम की मंडियों में पहुंचाया जा सकता है। यदि असम उत्तराखंड के साथ सेब का व्यापार करता है, तो इसके लिए प्रदेश सरकार सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने असम राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज बरुआ और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेज प्रसाद भुसाल से असम की फल...
उत्तराखंड : रोड शो के लिए सीएम धामी पहुंचे मुंबई, निवेशकों के साथ कल करेंगे बैठक

उत्तराखंड : रोड शो के लिए सीएम धामी पहुंचे मुंबई, निवेशकों के साथ कल करेंगे बैठक

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : रोड शो के लिए सीएम धामी पहुंचे मुंबई, निवेशकों के साथ कल करेंगे बैठक वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मुंबई पहुंच गए हैं। सोमवार को निवेशकों के साथ उत्तराखंड में निवेश के लिए बैठक की जाएगी। जिसमें प्रदेश सरकार फिल्म इंडस्ट्री समेत अन्य क्षेत्रों में नये निवेश प्रस्ताव पर करार करेगी। अब तक 94 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हो चुका है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें रोड शो के माध्यम से प्रदेश सरकार निवेशकों को प्रोत्साहित कर रही है। छह नवंबर को होने वाले रोड शो के लिए सीएम धामी अधिकारियों की टीम के साथ मुंबई पहुंच गए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों ने सीएम का स्वागत किया। उत्तरांचल क्...
उत्तराखंड : प्रदेशभर के शिक्षकों ने की निदेशालय में तालाबंदी, सरकार अड़ियल रवैये पर कार्रवाई के लिए तैयार

उत्तराखंड : प्रदेशभर के शिक्षकों ने की निदेशालय में तालाबंदी, सरकार अड़ियल रवैये पर कार्रवाई के लिए तैयार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेशभर के शिक्षकों ने की निदेशालय में तालाबंदी, सरकार अड़ियल रवैये पर कार्रवाई के लिए तैयार पदोन्नति और यात्रा अवकाश बहाल करने सहित 35 सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत शिक्षकों ने निदेशालय में तालाबंदी शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक, काम करने से रोकने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, शिक्षकों का कहना है, वे किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, देखना यह है कि विभाग कितने शिक्षकों पर कार्रवाई करता है। एक भी शिक्षक पर कार्रवाई हुई तो राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के मुताबिक, संगठन से जुड़े शिक्षकों की मांगों के लिए विभाग के मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बनी थी, इसके बाद भी इस पर अमल नहीं हुआ। इससे प्रदेशभर के शि...
उत्तराखंड : मंत्री रेखा आर्य बोलीं खिलाड़ियों के आरक्षण के लिए लाएंगे एक्ट उत्तराखंड कहलाएगा खेल भूमि

उत्तराखंड : मंत्री रेखा आर्य बोलीं खिलाड़ियों के आरक्षण के लिए लाएंगे एक्ट उत्तराखंड कहलाएगा खेल भूमि

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मंत्री रेखा आर्य बोलीं खिलाड़ियों के आरक्षण के लिए लाएंगे एक्ट उत्तराखंड कहलाएगा खेल भूमि रेखा आर्य धामी मंत्रिमंडल में युवा कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पास महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, खेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का जिम्मा है। अपने सभी विभागों की उन्हें अच्छी जानकारी है। यही वजह है कि विभाग की किसी योजना के बारे में पूछने पर वह बेबाकी से जवाब देती हैं। वह कहती हैं कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आउट आफ टर्न नियुक्ति के बाद अब खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत आरक्षण के लिए एक्ट बनाने जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले इसे लागू करेंगे। इससे हमारे प्रदेश में एक नए खेल युग की शुरुआत होगी और देवभूमि उत्तराखंड खेल भूमि भी कहलाएगा। महिला मंत्री होने के नाते वह महिलाओं की समस्याओं से भी भली भांति वाकिफ हैं। महिलाओं को ...
उत्तराखंड : यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है , दिव्य दरबार से धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये खास बातें

उत्तराखंड : यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है , दिव्य दरबार से धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये खास बातें

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है , दिव्य दरबार से धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये खास बातें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग दोहराई। हर बार की तरह ही उन्होंने लोगों के पर्चे खोले और उनकी समस्या के बारे में बात की। उनके दरबार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखा। पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार से कहीं ये ख़ास बातें : भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग दोहराई पर्चा तो बहाना है, असल में तुम सब को सनातनी बनाना जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यों स्वीकार करें। अब हर घर से एक बच्चा सनातन का कफन बांधकर निकलेगा यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है दून में शनिवार को पहली बार धीरेंद्र कृ...