Monday, April 20News That Matters

Tag: DEHRADUN NEWS

उत्तराखंड : प्रदेश में बनेंगी ये दो नई नगर पंचायतें, नगर पालिका मुनिकीरेती का होगा उच्चीकरण

उत्तराखंड : प्रदेश में बनेंगी ये दो नई नगर पंचायतें, नगर पालिका मुनिकीरेती का होगा उच्चीकरण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में बनेंगी ये दो नई नगर पंचायतें, नगर पालिका मुनिकीरेती का होगा उच्चीकरण उत्तराखंड में जल्द ही दो नगर पंचायतें बनेंगी। इसके अलावा नगर पालिका मुनिकीरेती का उच्चीकरण होगा। धामी कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी के बाशिंदों को अब शहरी सुख-सुविधाएं मिलेंगी। ग्राम पंचायत नाला, ग्राम पंचायत भैंसारी और ग्राम पंचायत गुप्तकाशी को मिलाकर नगर पंचायत गुप्तकाशी बनेगा। इससे 5324 की आबादी को लाभ मिलेगा। 359.527 हेक्टेयर क्षेत्र इसके दायरे में आएगा। इसी प्रकार, नगर पंचायत कैंप्टी-कैंप्टीफॉल में सिया कैंप्टी, कांडी बंग्लो की और धारगांव शामिल होंगे, जिनकी कुल 5200 की आबादी को लाभ मिलेगा। 392.766 हेक्टेयर क्षेत्र इसके दायरे में आएगा। इनके नगर पंचायत बनने से यहां के निवासियों को पथ प्रकाश, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़क, सफाई, संपर्क मार्ग, शौचालयों आदि की सुविधा ...
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण प्रस्ताव को प्रवर समिति ने दिया अंतिम रूप, तीन नवंबर को होगी बैठक

उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण प्रस्ताव को प्रवर समिति ने दिया अंतिम रूप, तीन नवंबर को होगी बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण प्रस्ताव को प्रवर समिति ने दिया अंतिम रूप, तीन नवंबर को होगी बैठक राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव को प्रवर समिति ने अंतिम रूप दे दिया है। इसे सकारात्मक बताया जा रहा है। अब तीन नवंबर को आखिरी बैठक होगी। जिसके बाद प्रवर समिति विस अध्यक्ष को ड्राफ्ट सौंप देगी। मंगलवार को संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रवर समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति के सदस्य विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक विनोद चमोली, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक भुवन चंद कापड़ी शामिल हुए। बैठक के बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को अंतिम बैठक होगी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को इसका ड्राफ्ट सौंपा जाएगा। बैठक में...
उत्तराखंड : वन विभाग कर्मचारियों के पीएफ में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, विभाग ऐसे डकार गया 43 लाख रुपये

उत्तराखंड : वन विभाग कर्मचारियों के पीएफ में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, विभाग ऐसे डकार गया 43 लाख रुपये

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वन विभाग कर्मचारियों के पीएफ में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, विभाग ऐसे डकार गया 43 लाख रुपये वन विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों के पीएफ में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभाग की ओर से कर्मचारियों के भविष्य निधि की करीब 43 लाख रुपये की रकम डकार ली गई है। ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वन विभाग व उसकी आउटसोर्स कंपनी को नोटिस भेजा है। इसके अलावा दो और बड़ी कंपनियों ने भी सैकड़ों कर्मचारियों के पीएफ के करोड़ों रुपये का गबन कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया, उज्जवल लेबर कांट्रैक्टर कंपनी ने वन विभाग को आउससोर्स कर्मचारी उपलब्ध कराए थे। उपलब्ध कराए करीब 350 कर्मचारियों का पीएफ का अंशदान साल 2011 के फरवरी महीने से इस साल 2021 के अप्रैल महीने तक जमा नहीं किया गया है। कहा, कर्मचारी के पीएफ का अंशदान जम...
उत्तराखंड : एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली बिल, 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड : एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली बिल, 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली बिल, 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर प्रदेश के करीब 26 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अगले साल एक अप्रैल से बिजली बिल के साथ एडिशनल सिक्योरिटी का पैसा देना होगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस रकम को 12 बराबर किश्तों में जमा कराने की सुविधा दे दी है। दरअसल, यूपीसीएल के बिजली उपभोक्ताओं पर एडिशनल सिक्योरिटी के 458.37 करोड़ रुपये बकाया हैं। बिजली बिल के साथ एकमुश्त राशि जमा कराने में उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। इसके लिए यूपीसीएल ने नियामक आयोग में याचिका दायर कर किश्त का विकल्प मांगा था। आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला, सदस्य तकनीकी एमके जैन की पीठ ने इस रकम को 12 किश्तों में जमा कराने का विकल्प दे दिया है। उपभोक्ता अगले साल एक अप्रैल से एडिशनल सिक्योरिटी का पैसा जमा करा सकेंगे। यह रकम बिल में जुड़कर आएगी, जिसका अलग से कॉलम भी देना होगा...
उत्तराखंड : तैयारियों में जुटी सुहागिनें, मेहंदी लगवाने को उमड़ी भीड़, चांदी के करवों का क्रेज

उत्तराखंड : तैयारियों में जुटी सुहागिनें, मेहंदी लगवाने को उमड़ी भीड़, चांदी के करवों का क्रेज

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : तैयारियों में जुटी सुहागिनें, मेहंदी लगवाने को उमड़ी भीड़, चांदी के करवों का क्रेज करवा चौथ पर्व पर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं त्योहार के लिए खरीदारी करने लगी हैं। देहरादून के पलटन बाजार में मंगलवार को सुबह से ही काफी भीड़ रही। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए करवा, कलश, थाली, मां करवा की फोटो, माता की चुनरी की खरीदारी की। महिलाएं साड़ी, सूट, सोने-चांदी और आर्टिफिशियल गहने, सैंडल और पर्स खरीदते दिखाई आईं। चूड़ियों की दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। वहीं, नई दुल्हनें भी पहले करवाचौथ को खासी उत्साहित दिखीं। इसके लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर में फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर और नेल एक्सटेंशन करवा रही हैं। ज्वेलरी की दुकानों में चांदी के नक्काशी डिजाइन वाले करवे हैं, जिनकी कीमत 20 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक है। बाजार में मिट्टी के करवे की काफी मांग है। डिजाइन युक्त करवे 200...
उत्तराखंड : विदेश मंत्री से मिले देहरादून निवासी सौरभ के पिता, कहा भारत सरकार पर है पूरा भरोसा

उत्तराखंड : विदेश मंत्री से मिले देहरादून निवासी सौरभ के पिता, कहा भारत सरकार पर है पूरा भरोसा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : विदेश मंत्री से मिले देहरादून निवासी सौरभ के पिता, कहा भारत सरकार पर है पूरा भरोसा कतर में मौत की सजा पाने वाले भारतीय नौ सेना के रिटायर्ड आठ अफसरों में एक देहरादून के सौरभ वशिष्ठ भी हैं। सौरभ के पिता आरके वशिष्ठ ने सोमवार सुबह दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है। कतर सरकार से वार्ता की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस बातचीत का नतीजा निकलेगा। उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि सरकार इस मामले को प्राथमिकता से ले रही है। भारतीय नौसेना से रिटायर्ड होने के बाद आठों अफसर दोहा की एक कंपनी में काम कर रहे थे। कंपनी के काम से वह लोग कतर गए थे। इन सभी पर कतर की गुप्त जानकारी इजरायल को देने का आरोप लगाकर मौत की सजा सुनाई गई है। देहरादून के सौरभ वशिष्ठ भी इसमें शाम...
उत्तराखंड : कैबिनेट का फैसला, छह हजार से ज्यादा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की सौगात

उत्तराखंड : कैबिनेट का फैसला, छह हजार से ज्यादा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की सौगात

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कैबिनेट का फैसला, छह हजार से ज्यादा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की सौगात उत्तराखंड के 6000 से अधिक कर्मचारियों को सरकार पुरानी पेंशन की सौगात देगी। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गई। इसके तहत राज्य में एक अक्तूबर 2005 से पहले जिनकी भर्ती के विज्ञापन, अधिसूचना जारी हो चुकी है, वे पुरानी पेंशन का लाभ ले सकते हैं। केंद्र सरकार ने मार्च माह में कटऑफ डेट तक भर्तियों के विज्ञापन से चुने गए कर्मचारियों को नई के बजाए पुरानी पेंशन का लाभ दिया है। इसी के आधार पर राज्य सरकार ने भी निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य में एक अक्तूबर 2005 को नई पेंशन योजना लागू हुई थी। इससे पहले जितने भी विज्ञापन निकले होंगे, उनसे नौकरी पाने वाले करीब 6000 कर्मचारियों को सरकार पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने का विकल्प देगी। प्रदेश में 67,557 सेवारत कर्मचारी ऐसे हैं जो पुरानी पेंशन के अंतर...
उत्तराखंड : कैबिनेट का फैसला, चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुपयोगी पुलों पर बनेंगे रेस्टोरेंट व पार्किंग

उत्तराखंड : कैबिनेट का फैसला, चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुपयोगी पुलों पर बनेंगे रेस्टोरेंट व पार्किंग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कैबिनेट का फैसला, चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुपयोगी पुलों पर बनेंगे रेस्टोरेंट व पार्किंग चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुपयोगी हो चुके पुराने पुलों को पर्यटक सुविधाओं के लिए विकसित किया जाएगा। कैबिनेट ने पहले चरण में टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में तीन पुलों पर रेस्टोरेंट, पार्किंग और शौचालय बनाने की मंजूरी दी है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से इन पुलों को पर्यटक सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। चारधाम यात्रा मार्ग पर चमोली जिले के देवली बगड़, टिहरी के गुलर और रुद्रप्रयाग जिले के पाखी जलग्वार में नए पुलों का निर्माण हो गया है। जिससे पुराने पुल लोक निर्माण विभाग के लिए अनुपयोगी हो गए। अब इन पुलों पर रेस्टोरेंट, पार्किंग और शौचालय बनाए जाएंगे। जिससे चारधाम यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को भी सफर करते समय सड़क किनारे कुछ देर रुकने के लिए उचित स्थान मिल सके। इससे ज...
उत्तराखंड : डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, सीएम धामी ने किया लौह पुरुष को नमन

उत्तराखंड : डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, सीएम धामी ने किया लौह पुरुष को नमन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, सीएम धामी ने किया लौह पुरुष को नमन राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने पदक विजेता पुलिसकर्मी के पदक भी दिए। उन्होंने कहा कि 'मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सके। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अव...
उत्तराखंड : सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने को नीति में संशोधन करेगी सरकार, उद्यमियों ने दिए सुझाव

उत्तराखंड : सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने को नीति में संशोधन करेगी सरकार, उद्यमियों ने दिए सुझाव

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने को नीति में संशोधन करेगी सरकार, उद्यमियों ने दिए सुझाव सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार नीति में संशोधन करेगी। जिसमें पर्यटन, आतिथ्य, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने पर प्रोत्साहन और अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो में निवेशकों से भी सरकार को सेवा क्षेत्र नीति में प्रोत्साहन बढ़ाने के सुझाव मिले हैं। प्रदेश सरकार ने हास्पिटल, होटल व रिजॉर्ट, वेलनेस और योगा सेंटर, उच्च शिक्षण संस्थान, फिल्म सिटी, डाटा सेंटर, आईटी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 12 सितंबर 2023 को प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दी थी। नीति में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों की श्रेणी तय कर निवेश की सीमा तय की थी। पूंजी निवेश के आधार पर निवेशकों को 25 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है।...