Monday, April 20News That Matters

Tag: DEHRADUN NEWS

उत्तराखंड : सात नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उत्तराखंड : सात नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सात नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा की। बैठक में शासन व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एचएन बहुगुणा गढ़वाल विवि और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के कुलपति भी शामिल हुए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर मुख्य सचिव ने सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्थाएं जुटा लेने के निर्देश दिए। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सात हजार बोनस, चार फीसदी भत्ता धामी सरकार जल्द देगी दिवाली बोनस

उत्तराखंड : सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सात हजार बोनस, चार फीसदी भत्ता धामी सरकार जल्द देगी दिवाली बोनस

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सात हजार बोनस, चार फीसदी भत्ता धामी सरकार जल्द देगी दिवाली बोनस प्रदेश के सरकारी कार्मिकों को दीपावली पर्व के अवसर पर बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ते के लिए नजरें अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर टिक गई हैं। वित्त ने इस संबंध में पत्रावलियों को उच्चानुमोदन के लिए भेजा है। प्रदेश के ढाई लाख से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी निकायों के कार्मिकों व पेंशनर के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की जानी है। इसके बाद महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। केंद्र सरकार अपने कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ता और बोनस दोनों की घोषणा कर चुकी है। प्रदेश के सरकारी, अर्द्ध सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों व निकाय कार्मिक अब प्रदेश सरकार की ओर टकटकी बांधे हुए हैं। प्रदेश में दीपावली पर बोनस के पात...
उत्तराखंड : प्रदेश में लागू होगी एनसीईआरटी समिति की सिफारिश, शिक्षा मंत्री ने बताया कैसा होगा पाठ्यक्रम

उत्तराखंड : प्रदेश में लागू होगी एनसीईआरटी समिति की सिफारिश, शिक्षा मंत्री ने बताया कैसा होगा पाठ्यक्रम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में लागू होगी एनसीईआरटी समिति की सिफारिश, शिक्षा मंत्री ने बताया कैसा होगा पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश को प्रदेश में लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में निदेशक एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूल पाठ्यक्रम में ‘हमारी विरासत’ नामक पुस्तक शामिल की जाएगी। यह पहले चरण में कक्षा छह से आठवीं तक लागू होगी। पुस्तक के संकलन की जिम्मेदारी एससीईआरटी को दी गई है। इसके लिए निदेशक एससीईआरटी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। राजस्थान प्रवास के दौरान मीडिया को जारी बयान में मंत्री ने कहा, एनसीईआरटी समिति ने किताबों में ‘इंडिया’ शब्द की जगह ‘भारत’ लिखे जाने की सिफारि...
उत्तराखंड : हर निवेश एमओयू की ग्राउंडिंग के लिए एक नोडल अफसर होगा तैनात, एसीएस ने दिए निर्देश

उत्तराखंड : हर निवेश एमओयू की ग्राउंडिंग के लिए एक नोडल अफसर होगा तैनात, एसीएस ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हर निवेश एमओयू की ग्राउंडिंग के लिए एक नोडल अफसर होगा तैनात, एसीएस ने दिए निर्देश वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले हो रहे प्रत्येक एमओयू के लिए शासन ने एक-एक नोडल अधिकारी की तैनाती की है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्तों को ताकीद किया कि वे निवेशकों को भूमि व आवास संबंधी प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी देने की प्रक्रिया अपनाएं। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि वे आइसोलेशन की कार्यसंस्कृति छोड़ें और कारपोरेट कार्यशैली की तरह काम करें। उन्होंने दोनों मंडलायुक्तों से प्रत्येक 15 दिन में भूमि स्वीकृति की रिपोर्ट देने को कहा। प्रमुख सचिव वन को वन स्वीकृति देने और प्रदूषण से संबंधित स्वीकृति के लिए डीआईजी फायर को नोडल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक निवेश प्रस्ताव के डेडिकेटेड फॉलोअप के लिए एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्त करने के आदेश दिए। यह नो...
उत्तराखंड: एई भर्ती का परिणाम जारी, पेपर लीक प्रकरण के बाद दोबारा आयोजित कराई गई थी परीक्षा

उत्तराखंड: एई भर्ती का परिणाम जारी, पेपर लीक प्रकरण के बाद दोबारा आयोजित कराई गई थी परीक्षा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: एई भर्ती का परिणाम जारी, पेपर लीक प्रकरण के बाद दोबारा आयोजित कराई गई थी परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा (उत्तराखंड एई भर्ती) का परिणाम जारी कर दिया है। ये परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के बाद रद्द हो गई थी, जिसका दोबारा आयोजन 13 से 18 अगस्त के बीच हुआ था। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, एई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन सितंबर 2021 में निकाल था। इस परीक्षा व परिणाम को आयोग ने चार अप्रैल को निरस्त कर दिया था। इसके बाद 13 से 18 अगस्त के बीच दोबारा परीक्षा कराई गई थी। इसका परिणाम जारी किया गया है, जिसमें सहायक अभियंता सिविल के लिए 450, सहायक अभियंता मैकेनिकल के 44, सहायक विद्युत निरीक्षक के 10, सहायक अभियंता विद्युत मैकेनिकल के 10, सहायक अभियंता कृषि के 25 अभ्यर्थी मिलाकर कुल 539 शामिल हैं। इन सभी का अभिलेख सत्यापन सात नवंबर को हो...
उत्तराखंड : बीजेपी ने जताया सीएम धामी पर भरोसा, इन तीन राज्यों की संभालेंगे चुनावी जिम्मेदारी

उत्तराखंड : बीजेपी ने जताया सीएम धामी पर भरोसा, इन तीन राज्यों की संभालेंगे चुनावी जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बीजेपी ने जताया सीएम धामी पर भरोसा, इन तीन राज्यों की संभालेंगे चुनावी जिम्मेदारी उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर अलग पहचान बना चुके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रचार में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। पार्टी ने उन्हें राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मतांतरण के विरुद्ध देश का सख्त कानून बनाया। इसके बाद वर्ष 2022 में उनके नेतृत्व में लड़े गए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। इसके बाद चंपावत और बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। युवा मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी में उन्होंने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाकर भर्ती परीक्षाओं की शुचिता की दिशा में ठोस पहल की...
उत्तराखंड : चार नवंबर को लगेगा देहरादून में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार

उत्तराखंड : चार नवंबर को लगेगा देहरादून में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : चार नवंबर को लगेगा देहरादून में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब उत्तराखंड में जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। चार नवंबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महादिव्य दरबार देहरादून में लगेगा। आयोजकों ने शाम चार से रात्रि 11 बजे तक प्रवचन का समय निर्धारित किया है। गुरुवार को प्रेस क्लब में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के आयोजक दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चार नवंबर को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगाया जाएगा। पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए दो दिन पूर्व शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो नवंबर को बलिदानी सीडीएस जनरल बिपिन रावत...
उत्तराखंड : भ्रष्टाचार का एक और मामला, उद्यान विभाग में हुआ करोड़ों का घपला, अब CBI करेगी जांच

उत्तराखंड : भ्रष्टाचार का एक और मामला, उद्यान विभाग में हुआ करोड़ों का घपला, अब CBI करेगी जांच

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भ्रष्टाचार का एक और मामला, उद्यान विभाग में हुआ करोड़ों का घपला, अब CBI करेगी जांच हाई कोर्ट ने उद्यान विभाग उत्तराखंड में करोड़ों के घोटाले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच के आदेश पारित किए हैं। गुरुवार को सेवानिवृत्त होने से पहले मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने यह महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। इस मामले में सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रखा गया था। खंडपीठ ने मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि यह एक खेदजनक स्थिति है। यहां राजनीतिक नेतृत्व सुधारात्मक व उपचारात्मक कदम उठाने के लिए उत्सुक दिखता है लेकिन नौकरशाही अपने पैर पीछे खींचती नजर आती है। खंडपीठ ने 45 पेज के आदेश में कहा है कि इस गंभीर मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए। आपराधिक साजिश और राज्य के खजाने में धन के लेनदेन के प्रभाव का पता लगाने के ...
उत्तराखंड : दशहरा मेले में बिना अनुमति के उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड : दशहरा मेले में बिना अनुमति के उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दशहरा मेले में बिना अनुमति के उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार दशहरा मेले के दौरान कुछ लोगों ने बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया। पुलिस की नजर पड़ी तो इस ड्रोन को जब्त कर लिया गया। उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। दशहरा मेले में मंगलवार को मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी आए हुए थे। हजारों की संख्या में भीड़ थी। यह जोन प्राइवेट ड्रोन के लिए प्रतिबंधित है, लेकिन जैसे ही रावण दहन हुआ तो वहां पर एक ड्रोन भी मंडराने लगा। पुलिस और प्रशासन को इसका पता लगा। तब मौके पर ड्रोन उड़ा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसका ड्रोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ड्रोन को सीज करते हुए आरोपी रोहित सिंह निवासी चौड़ पट्टी नल्धुरा थाना थराली जिला चमोली हाल निवासी शिव एनक्लेव नथुवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ ...
उत्तराखंड : महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार, ये होंगे ‘अपना घर’ पाने के नियम

उत्तराखंड : महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार, ये होंगे ‘अपना घर’ पाने के नियम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार, ये होंगे 'अपना घर' पाने के नियम उत्तराखंड के नौ पहाड़ी जिलों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं, जो किसी भी आवासीय योजना से लाभान्वित नहीं हो पाई हैं, उन्हें सरकार छत उपलब्ध कराएगी। इसके लिए नई योजना लाई जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 15 नवंबर तक योजना का प्रारूप बनाने के निर्देश दिए। योजना के तहत ऐसी महिलाओं को दो कमरों का प्रीफेब्रिकेटेड घर उपलब्ध कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री आर्या ने विधानसभा भवन स्थित सभागार में हुई बैठक में विभागीय योजनाओं व कार्यों की गहनता से समीक्षा की। साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर विमर्श किया। बाद में मीडिया से बातचीत में मंत्री आर्या ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छत मुहैया कराने के लिए योजना का प्रारूप मिलने के बाद इस पर ...