
उत्तराखंड : अब हिमालय और माउंट एवरेस्ट भी फतह करेंगे होमगार्ड, देश का पहला राज्य बनेगा प्रदेश
उत्तराखंड : अब हिमालय और माउंट एवरेस्ट भी फतह करेंगे होमगार्ड, देश का पहला राज्य बनेगा प्रदेश
अब सूबे के होमगार्ड हथियार चलाने के साथ-साथ हिमालय और माउंट एवरेस्ट की भी चढ़ाई चढ़ेंगे। कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी खुराना ने सभी जिला होमगार्ड कमांडेंट से पर्वतारोही दल में शामिल होने के इच्छुक होमगार्डों से आवेदन मांगे हैं।
इसके बाद दल बनाकर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद होमगार्डों की प्रदेश, देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में पहचान होगी। आईजी केवल खुराना की ओर से लगातार प्रदेश के होमगार्डों को सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब आईजी खुराना ने होमगार्डों का एक पर्वतारोही दल बनाने की पहल शुरू की है।
इसी के साथ ही उत्तराखंड देश का पहला ऐसा प्रदेश होगा, जिसमें पहली बार होमगार्डों का पर्वतारोही दल बनेगा। इससे पहले किसी भी प्रदेश में यह पहल शु...