Sunday, September 6News That Matters

Tag: #newsupdates

देहरादून में तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

देहरादून में तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून में तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर मौसम विभाग ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के कई क्षेत्रों के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10ः21 बजे से दोपहर 1ः21 बजे तक छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र एवं अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चैाहान ने सभी संबंधित लाइन विभागों, उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसील स्तर पर तैनात त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और टीमें तैयार रखने को कहा गया है। प्रशासन ने वृक्ष गिरने, टहनियां टूटने, जलभराव और सड़क अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियों प...
देहरादून। यमुनोत्री के बनचैारा क्षेत्र की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

देहरादून। यमुनोत्री के बनचैारा क्षेत्र की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

उत्तरकाशी
देहरादून। यमुनोत्री के बनचैारा क्षेत्र की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। चैाहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा आवश्यक कार्यवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से धरना समाप्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री जी का हदय से आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री को बनचैारा में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु आमंत्रित भी किया गया। चैाहान ने कहा कि 17 दिनों का संघर्ष बनचैारा की एकजुटता, धैर्य और अपने हक के लिए आवाज उठाने के संकल्प का प्रतीक रहा। आज धरना समाप्त हुआ है, लेकिन उम्मीद और प्रयास जारी हैं। विश्वास है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप पाँच सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होगी और विकास कार्य धरातल पर द...
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा मुख्यमंत्री

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड में श्हीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष, तप त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य गठन के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि मसूरी की धरती उत्तराखंड के संघर्ष और बलिदान की साक्षी है। वर्ष 1994 में मसूरी में हजारों राज्य आंदोलनकारी खटीमा गोलीकांड के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी आंखों में आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य का सपना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों का बलिदान प्रत्येक उत्तराखंडवासी क...
‘‘भारत गौरव पुरस्कार-2026’’ सम्मान समारोह

‘‘भारत गौरव पुरस्कार-2026’’ सम्मान समारोह

देहरादून
‘‘भारत गौरव पुरस्कार-2026’’ सम्मान समारोह अवगत कराना है कि भारत गौरव अवाॅर्ड फाउंडेशन द्वारा भारत गौरव पुरस्कार-2026 सम्मान समारोह का आयोजन आज 31 अगस्त 2026, सोमवार को दोपहर 1ः00 बजे Hyatt Centric Dehradun  में किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल, उत्तराखंड श्री गुरमीत सिंह जी होंगे। स्थानः The Hyatt Cerntric Hotel, राजपुर रोड, देहरादून समयः दोपहर 1ः00 बजे से भारत गौरव अवाॅर्ड फाउंडेशन द्वारा राष्ट्र निर्माण, समाजसेवा प्रशासन, शिक्षा , खेल, कला-संस्कृति, उद्योग एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों के सम्मान हेतु ‘‘भारत गौरव पुरस्कार-2026 ’’ समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।  ...
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा और राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों को गीत-संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, पर्यटन को प्रोत्...
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखण्ड, देहरादून
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चैाक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज, महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की । उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री न...
आधुनिक मशीनों से लैस काॅमन फैसिलिटी सेंटर से सहसपुर की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस काॅमन फैसिलिटी सेंटर से सहसपुर की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर

उत्तराखंड, देहरादून
आधुनिक मशीनों से लैस काॅमन फैसिलिटी सेंटर से सहसपुर की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व जिला प्रशासन देहरादून की अभिनव पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी काॅमन फैसिलिटी सेंटर स्थित सिलाई यूनिट को अब नया जीवन मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जल्द ही आधुनिक मशीनों से लैस इस काॅमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में है। केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपे जाने से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। सहसपुर ब्लाॅक के निकट जिला उद्योग केंद्र में वर्ष 2024 में स्थापित की गई इस सिलाई यूनिट को अब आस्था कलेक्टर लेवल फेडरेशन, सहसपुर ब्लाॅक को सौंप दिया गया है। करीब 25 से 30 आधुनिक सिलाई मशीनों से लैस इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ ...
नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास

नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास

देहरादून
नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की पहल पर नारी निकेतन, केदारपुरम में निवासरत संवासिनियों एवं बालिका निकेतन की बालिकाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, व्यक्तिगत स्वच्छता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हरीश कुमार गोयल के दिशा-निर्देशन तथा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी के मार्गदर्शन में IBI International, देहरादून (पूर्व नाम India Beauty Institute) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में नारी निकेतन में निवासरत 155 संवासिनियों तथा बालिका निकेतन की 18 बालिकाओं को हेयर ग्रूमिंग एवं व्यक्तिगत साज-सज्जा से संबंधित सेवाएं और प्रशिक्षण प्...
एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के माॅल और सचिवालय में लगेंगे स्टाॅल

एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के माॅल और सचिवालय में लगेंगे स्टाॅल

उत्तराखंड, देहरादून
एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के माॅल और सचिवालय में लगेंगे स्टाॅल रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही हैंडमेड राखियों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से रायपुर, सहसपुर और डोईवाला विकासखंड की महिलाएं राखी निर्माण को स्वरोजगार का जरिया बनाकर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में रायपुर विकासखंड के मालदेवता क्षेत्र की सास-बहू लीला रावत और अलका रावत की जोड़ी राखी कारोबार में अपनी अलग पहचान बना रही है। रायपुर ब्लाॅक की नई दिशा महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के अंतर्गत आशा किरण स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दोनों महिलाएं मिलकर आकर्षक डिजाइन की राखियां तैयार कर रही हैं। इस वर्ष...
दिव्यांगजनों को योजनाओं एवं पुनर्वास सेवाओं का समयबद्ध और सुगम लाभ दिलाना सुनिश्चित करें- सचिव समाज कल्याण

दिव्यांगजनों को योजनाओं एवं पुनर्वास सेवाओं का समयबद्ध और सुगम लाभ दिलाना सुनिश्चित करें- सचिव समाज कल्याण

देहरादून
दिव्यांगजनों को योजनाओं एवं पुनर्वास सेवाओं का समयबद्ध और सुगम लाभ दिलाना सुनिश्चित करें- सचिव समाज कल्याण सचिव समाज कल्याण डाॅ. श्रीधर बाबू अद्वांकी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केद्र में दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सचिव ने दिव्यांगजनों के पंजीकरण, मूल्यांकन, परामर्श, पुनर्वास सेवाओं तथा सहायक उपकरण उपलब्ध कराने से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध अभिलेखों एवं विभिन्न गतिविधियों का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सचिव ने निर्देश दिए कि केंद्र में आने वाले दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजना...