
उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें बंद |
उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें बंद |
मानसून की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें बंद हैं। बंद सड़कों को खोलन के काम में कुल 289 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। इनमें सबसे अधिक 113 मशीनों को नेशनल हाईवे पर लगाया है।
प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही भूस्खलन के कारण सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्रॉनिक लैंड स्लाइड जोन ज्यादा दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। शुक्रवार को चमोली जिले में सिरोहबगड़ में फिर मलबा आने से ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) के बार फिर अवरुद्ध हो गया।
लोनिवि की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें बंद हैं। इसी दिन कुल 81 सड़कों को खालने का काम भी किया गया। इसके अलावा नौ राज्य हाईवे, 10 मुख्य जिला मार्ग, चार अन्य जिला म...