Thursday, March 5News That Matters

Tag: uttrakhand

घनसाली में स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, स्वास्थ्य मंत्री के पुतले की निकाली गई शव यात्रा

घनसाली में स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, स्वास्थ्य मंत्री के पुतले की निकाली गई शव यात्रा

उत्तराखंड
टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र में लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और दो महिलाओं की मौत के बाद जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुधार की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आक्रोशितों ने घनसाली में स्वास्थ्य मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाल कर विरोध जताया। एक ओर पिलखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 अक्टूबर से घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा द्वारा अनिश्चितकालीन धरना जारी है, वहीं दूसरी ओर सर्वदलीय स्वास्थ्य संघर्ष समिति ने भी 27 अक्टूबर से घनसाली बाजार में आंदोलन शुरू कर दिया है। दोनों ही संगठन क्षेत्र में मजबूत स्वास्थ्य सुविधाएं और उप जिला चिकित्सालय की स्थापना की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। गुरुवार को आंदोलन ने नया मोड़ तब लिया जब सर्वदलीय स्वास्थ्य संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जसवीर सि...
‘बिल लाओ-इनाम पाओ’, आज निकलेगा मेगा ड्रा, होगी विजेताओं की घोषणा, पहले पुरस्कार में मिलेगी दो इलेक्ट्रिक कारें, देखें अन्य पुरस्कार

‘बिल लाओ-इनाम पाओ’, आज निकलेगा मेगा ड्रा, होगी विजेताओं की घोषणा, पहले पुरस्कार में मिलेगी दो इलेक्ट्रिक कारें, देखें अन्य पुरस्कार

उत्तराखंड, देहरादून
आज सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में इस योजना का मेगा ड्रा निकाला जाएगा और विजेताओं की घोषणा की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मेगा ड्रा में कुल 1888 पुरस्कार दिए जाएंगे। दरअसल जीएसटी बिल लेने की आदत को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने यह योजना 1 सितंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक शुरू की थी। इसकी अवधि 31 मार्च 2024 तक बढ़ाई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के तहत उपभोक्ता को खरीदारी के बाद जीएसटी बिल अपलोड करना होता था। वहीं हर महीने लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें करीब 1500 विजेताओं को मोबाइल, स्मार्टवॉच ईयरबड्स जैसे उपहार दिए गए. योजना 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गई थी सितंबर 2024 में अंतिम मासिक लकी ड्रा निकाला गया। लेकिन इसके मेगा ड्रा का इंतजार उपभोक्ता पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से कर रहे थे। जो आज खत्म होगा। इस संबंध में राज्य कर विभाग के विशेष आयुक्त आई.एस. बृजवाल ने जानकारी ...
डीएम ने अचानक बुलाई जिला चिकित्सालय की प्रगति की समीक्षा बैठक; आनन-फानन में दौड़े अधिकारी

डीएम ने अचानक बुलाई जिला चिकित्सालय की प्रगति की समीक्षा बैठक; आनन-फानन में दौड़े अधिकारी

उत्तराखंड, देहरादून
जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए एसएनसीयू के अपग्रेड कार्यों में विलम्ब; धन का दिया हवाला; डीएम का चढा पारा; लगाई फटकार; 2 माह से संज्ञान में न लाने पर जताई कड़ी नाराजगी चिकित्सालय सुविधा विस्तार हेतु जिला  योजना से 91 लाख धनराशि की स्वीकृति मौके पर ही बल्ड बैंक का 75 प्रतिशत् कार्य पूर्ण शेष कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश; देहरादून, दिनांक 30 अक्टूबर 2025 (सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन के निर्माण कार्यों एवं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं, सुविधाओं की अचानक समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या की समीक्षा की गई। जिला प्रशासन के प्रयासों से  विगत वर्ष जिला चिकित्सालय में प्रारम्भ किए गए एस...
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने अपनी सांसद निधि से हुए विकास कार्य का लोकार्पण किया

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने अपनी सांसद निधि से हुए विकास कार्य का लोकार्पण किया

उत्तराखंड, देहरादून
डा. नरेश बंसल ने देहरादून स्थित आई टी आई टी आई झाजरा में अपनी सांसद निधि से बने हॉल का लोकार्पण गुरूवार को किया।इसे 10लाख की लागत से तैयार किया गया है कार्यक्रम का शुभारंभ डा. नरेश बंसल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर,विधायक सहदेव पुंडिर जी,यूकोस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत जी,तरुण विजय जी संग दीप प्रज्ज्वलित कर किया।तत्पश्चात विद्यालय मे अध्यनरत पूर्वोत्तर राज्यो के जनजातीय बच्चो ने स्वागत गीत व सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुती दी।विद्यालय प्रबंधन,अधयापिकाओ व छात्र-छात्राओ ने पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर डा. नरेश बंसल व अन्य अतिथियो का स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान व डा. नरेश बंसल के प्रयासो की सराहना की। डा. नरेश बंसल ने उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए ...
यमनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, खरसाली के लिए रवाना हुई डोली

यमनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, खरसाली के लिए रवाना हुई डोली

उत्तराखंड, धर्म
उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा समापन की ओर बढ़ गई है। जिसमें विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो‌ गये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज भैयादूज पर विश्व प्रसिद्ध यमनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:30 बजे बंद किए गए। यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट आज छह माह के लिए बंद कर दिए गए। इससे पहले मां यमुना मंदिर का खजाना खोला गया। यमुनोत्री धाम में इस साल 6,45,000 श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और चढ़ावा चढ़ाया। जिसमें इस यात्राकाल में यमुनोत्री मंदिर समिति को करीब 50 लाख रुपये की आय हुई है रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर आज कपाट बंद होने से पहले परंपरा के अनुसार खरसाली गांव से समेश्वर देवता (शनिदेव) की डोली मां यमुना को लेने धाम पहुंची। जिसके बाद माता की डोली के आगे-आगे शनिदेव की डोली मंदिर से बाहर निकली और खरसाली के लिए...
टिहरी जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत ,दो घायल

टिहरी जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत ,दो घायल

उत्तराखंड
त्तराखंड के टिहरी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, यहां ऋषिकेश के पास गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए जा रहे बरातियों की स्कार्पियो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर हैं। हादसे की सूचना भी खाई में गिरे एक युवक ने ही दी। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि हादसा पावकी देवी मोटर मार्ग पर बुधवार रात करीब आठ बजे हुआ। वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार को गुमानीवाला से एक बारात नरेंद्र नगर विकासखंड के नाई गांव गई थी। इसी बारात में शामिल पांच युवक एक स्कार्पियो वाहन से जा रहे थे। वाहन गूलर से करीब 18 किमी पहले कुंडिया गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गि...
उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प, 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह तैयारियों पर डीएम की खास बैठक

उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प, 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह तैयारियों पर डीएम की खास बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
  उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के परिपेक्ष्य में पूरे जनपद में 03 से 09 नवंबर तक रजत जयंती सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह एवं स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने रजत जयंती सप्ताह में जिला मुख्यालय सहित ब्लाक एवं तहसीलों में प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समयबद्व तैयारी सुनिश्चित करते हुए जन सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर नारी शक्ति दिवस, सुशासन दिवस, यूथ स्पोर्ट्स, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, शहीदों को नमन, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत, रोजगार दिवस, स्वदेशी खाद्य, विकास का सफर आदि महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित प्रतिदिन अलग-अलग थीम के साथ पूरे जनपद में भव्य कार्यक्रम का आयोजित किए जाएंगे। उ...
नशे के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड, बड़ी खबर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की गई चेकिंग के दौरान एक आरोपी से 6.23 ग्राम अवैध स्मैक जबकि दूसरे से 1 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस टीम द्वारा 22 और 23 अक्टूबर को डक रोड ऋषिकेश तथा मंसा देवी पुलिया से आगे आकस्मिक चेकिंग के दौरान अभियुक्त चेतन पंवार पुत्र सोबन सिंह पंवार निवासी शांतिनगर ढालवाला, थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल (उम्र 31 वर्ष) को 6.23 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे अभियुक्त मनीष बिष्ट उर्फ चट्टानी पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी डांडी गांव, झीलवाला, थाना रानीपोखरी, देहरादून (उम्र 25 वर्ष) को 1 किलो 440 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतव...
पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंका, खुद भी लगाई छलांग

पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंका, खुद भी लगाई छलांग

उत्तराखंड
पारिवारिक कलह के चलते एक शख्स ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंक दिया। जिसके बाद शख्स ने खुद भी खाई में छलांग लगा कर मौत को गले लगा दिया। घटना कोटद्वार के चैलूसैंण की है। मामले को लेकर बच्चे की मां ने पुलिस को घटनक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाल दिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसका उसके पति के साथ कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। अचानक उसका पति बच्चे को घर से लेकर चला गया। जिसके बाद उसने बच्चे को खाई में फेंककर खुद भी छलांग लगा दी। बताया जा रहा है महिला का पति मजदूरी करके घर का भरण पोषण करता था। घटना के बाद से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है...
“उत्तराखंड में फिर बच्चों को निशाना बना ‘टोमेटो फ्लू’! लक्षण दिखते ही अपनाएँ ये बचाव के उपाय”

“उत्तराखंड में फिर बच्चों को निशाना बना ‘टोमेटो फ्लू’! लक्षण दिखते ही अपनाएँ ये बचाव के उपाय”

उत्तराखंड, देहरादून
  बच्चों में हैंड फुट एंड माउथ डिजीज यानी टोमेटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा की ओर से सभी सरकारी-निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैबों को अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि बच्चों में एचएफएमडी के केस देखे जाने के बाद भारत सरकार ने भी रोकथाम के लिए पूर्व में एडवाइजरी जारी की है। सीएमओ के निर्देशों के मुताबिक,चिकित्सा अधीक्षक रोजाना ओपीडी में चकत्तों के साथ बुखार के मरीजों की निगरानी करेंगे। टोमेटो फ्लू के संदिग्ध को तुरंत आइसोलेट किया जाएगा। वहीं,आरबीएसके टीम,सीएचओ,एएनएम और आशाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक कराया जाएगा। अस्पताल एवं लैब से तत्काल सीएमओ कार्यालय में डॉ.पीयूष अगस्टीन और मोहिनी चौहान को इसकी जानकारी देनी होगी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अशोक कुमार और डॉ. विशाल कौशिक ने बताया कि एचएफएमडी का मुख्य कारण एंटरो वायरस होते हैं। इस रोग में ब...