Sat. Oct 19th, 2024

उत्तराखंड : आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव को विधायक मंडल दल का नेता चुना है।

यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे वह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना है। साय अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ने यादव और साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed